
... Read More
Written By: Anshumala | Published : February 23, 2019 5:09 PM IST
foxnuts benefits for weight gain
शाम को जब भी हमें स्नैक्स खाने की इच्छा होती है तो हमारे दिमाग में सबसे पहले चिप्स, फ्रेंच फ्राइज और अन्य ऑयली या शुगरी फूड्स का ख्याल आता है। ये फूड्स सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं, इसलिए जरूरी है कि आप स्वस्थ विकल्प के बारे में सोचें। मखाना आपके लिए एक स्वस्थ स्नैक्स हो सकता है। यह कई तरह की स्वास्थ्य समस्यायों से बचाता है। जानें, मखाने के सेवन से आपको क्या स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।
सर्दियों में ऐसे करें मखाने का इस्तेमाल तभी मिलेगा ज्यादा लाभ
मखाने के सेवन से होने वाले फायदे
उम्र बढ़ने के लक्षण कम करे
मखाने में एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे फ्लैवोनॉएड्स होते हैं जो फ्री रेडिकल्स से लड़ने में शरीर की मदद करते हैं और क्षतिग्रस्त प्रोटीन को रिपेयर करते हैं। इससे उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद मिलती है और उम्र बढ़ने के लक्षण कम होते हैं।
खाएंगे इन चटपटी और तीखी चटनियों को तो स्वाद के साथ सेहद भी बन जाएगा
ब्लड प्रेशर करे नियंत्रित
मखाने में पोटैशियम की अच्छी मात्रा होती है और इसमें सोडियम कम होता है। इसका सेवन उन लोगों के लिए लाभकारी है जो लोग हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हैं।
हड्डियां हों मजबूत
मखाने में कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है इसलिए इनके सेवन से आपकी हड्डियां और दांतों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। यह शरीर में कैल्शियम की आपूर्ति करता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है।
पाचन तंत्र मजबूत करे हरा लहसुन, खाएंगे तो होंगे ये 5 फायदे
वजन कम करे
मखाने का सेवन वजन कम करने में मदद करता है। फाइबर और प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा से भरपूर मखानों का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है। साथ ही इनमें कैलोरी की मात्रा कम होती है इसलिए स्नैक्स के रूप में इनका सेवन बिल्कुल उचित है।
पाचन संबंधी समस्याओं से बचाए
मखाना पाचन को बेहतर करने में मदद करता है। मखाना फाइबर का अच्छा स्रोत है। इनका सेवन आपके पाचन को दुरुस्त करता है। आप कब्ज, गैस जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से बचे रहते हैं।
सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है सरसों का तेल, जानें इसकी कई खूबियां