
... Read More
Written By: Anshumala | Published : February 1, 2020 5:40 PM IST
मखाना खाने के सेहत लाभ। © Shutterstock
मखाने को अंग्रेजी में फॉक्स नट्स (fox nuts) कहते हैं। मखाना खाने के कई लाभ (Makhana benefits) होते हैं, इसलिए इसे सबसे हेल्दी स्नैक्स में शामिल किया जाता है। यह काफी हल्का होता है लेकिन पेट को जल्दी भरता है, जिससे आप अधिक देर तक बिना कुछ खाए रह सकते हैं। अक्सर लोग शाम में स्नैक्स के रूप में चिप्स, फ्रेंच फ्राइज, बिस्किट, ऑयली या शुगरी फूड्स खाते हैं, लेकिन अब से मखाना खाएं। फ्रेंच फ्राइज, बिस्किट, चिप्स आदि सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं, इसलिए जरूरी है कि आप स्वस्थ विकल्प के बारे में सोचें।
मखाना आपके लिए एक स्वस्थ स्नैक्स हो सकता है। इसके सेवन से ना सिर्फ आप कई बीमारियों से बचे रह सकते हैं, बल्कि वजन (Makhana health benefits) भी कम होता है। आजकल, मखानों की मांग प्रतिदिन बढ़ रही है। स्वस्थ और संतुलित मात्रा में मखाने का सेवन वजन (Makhana for weight loss) कम करने में काफी हद तक मदद करता है। बाजार में उपलब्ध रोस्टेड, सॉल्टेड, पैकेट में उपलब्ध मखानों में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है, इसलिए ये वजन घटाने के लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करते हैं। 40 से 50 ग्राम भुने हुए मखानो में लगभग 180 कैलोरी होती है। इनमें सैचुरेटेड फैट और सोडियम नहीं होता है। बिना घी या तेल के इन्हें खाने से अधिक लाभ मिलता है। जानें, मखाना वजन कम करने में कैसे मदद करता है।
मखानों में कैमफेरोल नामक फ्लैवोनॉयड होता है जो एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-एजिंग तत्व है। यह ग्लूटन फ्री होता है। दिल को फिट और हेल्दी रखता है। कैल्शियम, पोटैशियम और सोडियम की पर्याप्त मात्रा होने के कारण शरीर में रक्त प्रवाह बेहतर तरीके से होता है। मखानों में आयरन भी होता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
मखाने में एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे फ्लैवोनॉएड्स होते हैं जो फ्री रेडिकल्स से लड़ने में शरीर की मदद करते हैं और क्षतिग्रस्त प्रोटीन को रिपेयर करते हैं। इससे उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद मिलती है और उम्र बढ़ने के लक्षण कम होते हैं।
Desi Ghee Benefits : शुद्ध देसी घी खाने के इन 5 फायदों को जरूर जानें
मखाने में पोटैशियम की अच्छी मात्रा होती है और इसमें सोडियम कम होता है। इसका सेवन उन लोगों के लिए लाभकारी है जो लोग हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हैं।
मखाने में कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है इसलिए इनके सेवन से आपकी हड्डियां और दांतों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। यह शरीर में कैल्शियम की आपूर्ति करता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है।
मखाने का सेवन वजन कम (makhana for weight loss) करने में मदद करता है। फाइबर और प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा से भरपूर मखानों का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है। साथ ही इनमें कैलोरी की मात्रा कम होती है इसलिए स्नैक्स के रूप में इनका सेवन बिल्कुल उचित है।
Black Tea Benefits : सुबह पिएं ब्लैक टी, आपकी सेहत को होंगे ये 7 फायदे
मखाना पाचन को बेहतर करने में मदद करता है। मखाना फाइबर का अच्छा स्रोत है। इनका सेवन आपके पाचन को दुरुस्त करता है। आप कब्ज, गैस जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से बचे रहते हैं।