... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : April 20, 2018 12:52 PM IST
यदि आप एक भारतीय हैं तो आप निश्चित रूप से जानते हैं कि तड़का का क्या मतलब होता है। भोजन को स्वस्थ और बेहतर बनाने के लिए आम तौर पर दाल और करी में थोड़ा सा घी/तेल और अन्य मसालों के साथ छौंक या तड़का लगाते हैं। यह हर भारतीय परिवार के भोजन बनाने का अहम हिस्सा है । कई प्रकार के तड़के यहां मौजूद हैं और सभी तड़कों का अलग-अलग स्वास्थ्य लाभ हैं।
कैसे अपने भोजन में तड़का लगाएं?
भारतीय खाने में तड़का को आम तौर पर दाल में लगाया जाता है लेकिन ऐसा नहीं है कि तड़का सिर्फ दाल में ही लगता है। अलग-अलग व्यंजनों और स्वादों के अनुसार तड़का लगाया जाता है। अपनी पसंद के अनुसार तड़का भी अलग-अलग किस्म के होते हैं। जैसे दाल में तड़का अंत में लगाया जाता है, जबकि ज्यादातर सब्जीयों में तड़का शुरुआत में ही लगाया जाता है।
खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए तड़का कुछ इस तरह से लगाएं ः
तड़के के कुछ अच्छे मसाले जो आपके स्वास्थ्य के लिए भी हैं लाभदायक
पंच फोरान /पांच भारतीय मसालों का मिश्रण: यह पांच मसालों का मिश्रण है यह स्वास्थ्य की दृष्टी से लाभदायक होता है। यह पाचन शक्ति को बढ़ाता है। मेथी के बीज ब्लड़शुगर को नियंत्रित करने मे मदद करते हैं। पंच फोरन पोषक तत्वों से भरपूर मसाल है।
हींग: हींग पेट की बीमारियां को दूर रखने में मदद करती है और खाने का स्वाद भी सुधारती है। एक स्वस्थ पेट के लिए तड़के में हींग का प्रयोग अवश्य करें।
तेज पत्ता: तेज पत्ता भारतीय व्यंजनों में कई वर्षों से इस्तेमाल किया जा रहा है। यह स्वास्थ्य लाभ का भंडार है। पाचनशक्ति को बढ़ता है और शरीर में सूजन को कम करता है। मूत्र प्रणाली (डायूरिसिस) को समायोजित करने के आलावा इसके अनेकों लाभ हैं।
करी पत्ता: करी पत्तियों या कड़ी पत्ता भी कहते हैं। इसका सबसे बड़ा फयदा यह है कि यह अपको एनीमिया से बचाता है। पाचन में सुधार, ब्लडशूगर के स्तर को बनाए रखने, त्वचा और बालों के विकास के लिए बहुत अच्छा होता है। खाने में अतिरिक्त पोषण के लिए करी पत्ता का तड़का जरूर लगाएं।
Read this in English.
अनुवादक: Akhilesh Dwivedi.
चित्रस्रोत: Shutterstock.