अहोई अष्‍टमी पर बनाएं ये लजीज मालपुआ

हर त्‍योहार की अपनी कुछ खास रेसिपीज होती हैं और इनका आनंद इन स्‍वादिष्‍ट व्‍यंजनों के साथ ही आता है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : October 30, 2018 5:00 PM IST

हर त्‍योहार की अपनी कुछ खास रेसिपीज होती हैं और इनका आनंद इन स्‍वादिष्‍ट व्‍यंजनों के साथ ही आता है। इसी तरह अहोई अष्‍टमी का व्रत पूरा करने के बाद शाम को पूड़ी और मालपुआ बनाने का रिवाज है। अगर आप भी बनाना चाहती हैं ये टेस्‍टी मालपुआ तो हम आपको बता रहे हैं इसकी आसान सी रेसिपी।  यह भी पढ़ें – जो रहते हैं घर से दूर, उनके ख्‍यालों में सबसे ज्‍यादा रहता है घर

सामग्री:

एक कप गेहूं का आटा

एक चम्मच सौंफ पिसी हुई

3 से 4 इलायची पिसी हुई

एक बड़ा चम्मच कद्दूकस किया नारियल या नारियल का बुरादा

आधा कप चीनी

3 बड़े चम्मच दूध।  यह भी पढ़ें – विटामिन और खनिजों का खजाना है यह, नाश्ते से डिनर तक टेस्टी भी, हेल्दी भी

विधि:

  • मालपुआ बनाने के लिए सबसे पहले दूध में चीनी डालकर एक घंटे के लिए रख दें।
  • तब तक एक बर्तन में आटा छानकर, इसमें सौंफ, इलायची और नारियल का बुरादा डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।

  • जब दूध में चीनी घुल जाए, तो चीनी-दूध के घोल को आटे के मिश्रण में डालकर इसे एक चम्मच से फेंटते हुए मिलाएं।
  • इस तरह आटे का न ज्यादा गाढ़ा, न ज्यादा पतला पेस्ट तैयार कर लें। यदि पेस्ट अच्छी तरह नहीं बना, तो इसमें थोड़ा पानी डालकर फेंट लें।
  • अब एक कड़ाही में घी डालकर, उसे गैस पर गर्म करने रखें।
  • घी गर्म होने के बाद गैस की आंच मध्यम करके, एक बड़े चम्मच में आटे का पेस्ट लेकर, उसे गोल पूरी के आकार में घुमाते हुए घी में डालें और पुआ फ्राई करें।
  • मालपुआ दोनों तरफ से पलट कर लाल होने तक सेकें, इसी तरह सभी पुए बनाएं।