मीठे के मौसम में बनाएं ये चटपटा अचार, बदल जाएगा मूड और स्‍वाद

स्‍वाद और सेहत से भरपूर यह खास अचार बदल देगा आपका मूड।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : October 29, 2018 4:10 PM IST

त्‍योहारों के मौसम में मिठाइयों का खूब आदान-प्रदान होता है। पर इस दौरान कभी-कभी मन करता है कुछ ऐसा खाने का , जिससे स्‍वाद एकदम बदल जाए। तो आइए बताते हैं आपको ऐसी ही एक लजीज रेसिपी, जिसे खाने के बाद लोग अंगुलियां चाटते रह जाएंगे।

यह भी पढ़ें - ठंडी या गर्म कैसी होती है इलायची की तासीर? जानें इसके  लाभ

ऐसे बनाएं आलू का चटपटा अचार

  • आलू के अचार की सामग्री
  • 4 मीडियम साइज के आलू
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच अमचूर पाउडर
  • 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 2 छोटा चम्मच राई पाउडर
  • 1 कटोरी सरसों का तेल
  • स्वादानुसार नमक

यह भी पढ़ें – बादाम की शुरुआत के लिए यही है सही मौसम, जानें कितने बादाम खाना है सही

आलू का अचार बनाने की विधि

-आलू का अचार बनाने के लिए सबसे पहले आलू धोकर उन्हें उबालकर ठंडा कर लें।

-उबले आलू ठंडे हो जाने के बाद उनके छिलके उतारकर उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

-कटे हुए आलू में अमचूर, हल्दी, लाल मिर्च, राई और नमक मिलाएं। यह भी पढ़ें – सर्दियों में इन चीजों को डायट में करें शामिल, तो नहीं फटेंगी एडि़यां

-अब तेज आंच पर एक पैन रखें और जब वह गरम हो जाए तो उसमें तेल डालें। जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए और इसमें से धुआं उठने लगे तो आंच बंद कर दें। तेल को अब ठंडा होने दें।

-सरसों के तेल को थोड़ा-थोड़ा करके आलू में डालते जाएं और मिलाते जाएं। आधा तेल अलग रख लें।

-आपका चटपटा आलू का अचार बनकर बिल्कुल तैयार है। अब इस आचार को कांच की बर्नी में भरते हुए ऊपर से बचे हुए तेल को भी बर्नी में डालकर उसका ढक्कन बंद कर दें।

-अब इस बर्नी को 2-3 दिनों तक धूप में रखें। दिन में एक दो बार इसे हिला दें ताकि तेल और मसाला अच्छे से मिल जाएं।

-3 दिन बाद आलू का अचार खाने लायक हो जाएगा। इसे आप 10-15 दिन तक रखा जा सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source