... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : February 13, 2019 3:50 PM IST
हार्ट केक रेसिपी बनाने की विधि। © Shutterstock.
कल है ''वेलेंटाइन डे'' (14 फरवरी)। फरवरी महीने को प्रेमियो का महीना कहा जाए, तो कुछ गलत न होगा। इस दिन लोग अपने दिल के सबसे करीबी व्यक्ति के लिए कुछ स्पेशल करते हैं। उन्हें स्पेशल गिफ्ट्स देते हैं, प्यार का इजहार करते हैं, घूमने जाते हैं। कुछ लोग केक, स्वीट्स, चॉकलेट्स भी गिफ्ट करते हैं। यदि आपके वेलेंटाइन को केक खाना पसंद है, तो आप उनके लिए खुद से स्पेशल केक बना सकते हैं। इस वेलेंटाइंस डे यदि आप अपने पार्टनर को बेहद स्पेशल महसूस कराना चाहते हैं तो हार्ट केक बनाएं। इसे आप आसानी से थोड़ी देर में ही बना सकते हैं। ये केक वेलेंटाइंस डे को और स्पेशल बना सकता है। इस वेलेंटाइंस डे के दिन हार्ट केक की रेसिपी जरूर ट्राई करें।
हार्ट केक रेसिपी बनाने की सामग्री
250 ग्राम केक मिक्स
170 ग्राम बटर क्रीम फ्रॉस्टिंग
½ कप मेल्टेड बटर
½ कप दूध
250 ग्राम स्ट्रॉबेरी जैम
24 मीडियम स्ट्रॉबेरी
½ कप कंडेंस्ड मिल्क
वेलेंटाइन डे पर देकर ये खास तोहफा, करें अपने प्यार का इजहार
हार्ट केक बनाने की स्टेप वाइज विधि
1 इस स्वादिष्ट डिजर्ट रेसिपी को घर पर बनाने के लिए ओटीजी अवन को 190 डिग्री सेल्सियस पर 15 मिनट के लिए प्रीहीट कर लें।
2 एक बड़े बोल में केक मिक्स डालें। फिर इसी बोल में मेल्टेड बटर के साथ कंडेंस्ड मिल्क भी डालें। अब एक व्हीस्कर से इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिनिमम स्पीड में फेंट लें। अब इस बोल में दूध डालें और फिर से फेंट लें। फेंटते समय ध्यान रखें कि ये पेस्ट थोड़ा थिक ही होना चाहिए।
3 अब एक टीन का हार्ट-शेप्ड बेकिंग पैन लें और पैन को बटर से अच्छी तरह ग्रीज कर लें। इसमें केक के लिए तैयार पेस्ट को डालें।
4 अब इस बेकिंग पैन को ओटीजी में डालें और 20-25 मिनट के लिए बेक करें। बीच-बीच में टूथपिक डालकर देखते रहें कि केक पक चुका है या नहीं। जब केक पक जाए तो बेकिंग पैन को ओटीजी से निकालकर, केक को ठंडा कर लें।
5 अब इस बेक्ड केक पर स्ट्रॉबरी जैम की एक मोटी परत पूरी सफाई से लगा दें। क्रीम बटर फ्रॉस्टिंग को एक पाइपिंग बैग में डाल लें और इस क्रीम से केक को अच्छी तरह से डेकोरेट कर लें।
6 अंत में इस केक को बेकिंग पैन से निकालकर एक अच्छे प्लेट में रख लें। केक को साइड से स्ट्रॉबेरीज से सजा लें। हार्ट केक बनकर तैयार अपने पार्टनर को अपने हाथों से खिलाएं।