... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : August 28, 2019 9:29 AM IST
पाव भाजी सभी को पसंद आने वाला हेल्दी स्नैक्स हैं। ढेर सारी सब्जियों का मिश्रण सेहत के लिए खास है। आप चाहें तो इसे बच्चों के टिफिन में भी दे सकती हैं। © Shutterstock
अगर बच्चे सब्जियां नहीं खाते हैं तो पाव भाजी (Healthy tiffin) एक हेल्दी आइडिया है। आप इसमें मनचाही सब्जियां मिला सकती हैं और बच्चों के टिफिन में दे सकती हैं। खास बात यह कि यह टेस्ट और हेल्थ दोनों के लिए बेहतर स्नैक्स (Healthy tiffin) है। देखिएगा बच्चे टिफिन चट कर जाएंगे। आइए जानें पाव भाजी बनाने की सही रेसिपी।
2 टेबल स्पून तेल
4 मक्खन के टुकड़े, बारीक कटा हुआ
1 कप प्याज़, टुकड़ों में कटा हुआ
1 टी स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
1/2 कप लौकी, टुकड़ों में कटा हुआ
1/2 कप शिमला मिर्च
1 कप आलू, टुकड़ों में कटा हुआ
1/2 कप चकुंदर
1 टी स्पून मिर्च पाउडर
3 टी स्पून पाव भाजी मसाला
1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
1/2 कप टमैटो प्यूरी
1 क्यूब मक्खन
एक गुच्छा हरा धनिया
पाव के लिए:
मक्खन
पाव भाजी मसाला
1.एक पैन में तेल गर्म करें। इसमें मक्खन के टुकड़े के साथ प्याज़ डालें।
2.प्याज़ को गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें और इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालें। अच्छे से मिलाएं। 3.अब इसमें कटे हुए लौकी के साथ हरा धनिया डालकर अच्छे से मिलाएं, इसके बाद इसमें कटे हुए एक कप आलू डालें। मिलाकर अच्छे से मैश करें।
4.कटा हुआ चकुंदर डालें, नमक, लाल मिर्च पाउडर और पाव भाजी मसाला डालकर मैश करें। अच्छे से मिलाएं।
5.अब इसमें टमैटो प्यूरी डालें।
6.टमैटो प्यूरी को मिलाएं और इसमें मक्खन डालने के बाद हरा धनिया डालें और भाजी को पकने दें। सारी सब्जियों को अच्छे से मिलाएं।
पाव पर मक्खन को फैलाएं। पाव पर पाव भाजी मसाला छिड़के। पैन में गोल्डन ब्राउन होने तक पाव को सेकें। गर्मागर्म पाव भाजी को नींबू के टुकड़े, प्याज़ और हरी मिर्च के साथ सर्व करें।
ढेर सारी सब्जियों का मिश्रण होने के कारण यह बच्चों के लिए काफी हेल्दी है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, फैट की अच्छी मात्रा होती है। आप टिफिन में भी इसे अच्छी तरह पैक करके दे सकती हैं। इसका स्वाद खराब नहीं होगा।