... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Updated : September 21, 2018 6:04 AM IST
गणेश उत्सव में मोदक बनाने और खाने का अपना ही मजा है। © Shutterstock
गणेश उत्सव में मोदक बनाने और खाने का अपना ही मजा है। कुछ जगह आजकल शक्कर के रेडीमेड मोदक भी आने लगे हैं पर मेवे से भरे शाही मोदक का स्वाद तो अलग ही है। बरसों पुराना यह स्वाद गणेश उत्सव की परंपराओं से भी जुड़ा है। इन्हें बनाना भी है िबिल्कुल आसान। लीजिए आज हम आपको बतातेे हैं शाही मोदक बनाने की विधि।
भरावन सामग्री : मखाना, काजू, बादाम, पिस्ता, खरबूज के बीज (सभी मेवे 1 कप कतरे हुए ), गुड़ 1 कप, 1/4 कप दूध, इलायची पावडर, किशमिश व चारौली।
कवर सामग्री : मैदा 1/2 कप, चावल आटा 1 कप, 2 टी स्पून घी, चुटकी भर नमक।
विधि :
सबसे पहले एक कड़ाही में गुड़, दूध व मेवे (किशमिश को छोड़कर) डालें व सूखने तक पकाएं। अब इलायची पावडर व किशमिश मिलाएं व ठंडा करें। मोदक के कवर सामग्री को मिलाकर गूंथ लें। छोटी-छोटी पतली पूरियां बना कर भरावन सामग्री भरें व मोदक का आकार दें।
यह भी पढ़ें - स्वादिष्ट ही नहीं, पौष्टिक भी है केले का शाही हलवा, ऐसे बनाएं
इसी प्रकार सारे मोदक बना लें। अब घी गर्म करके मध्यम आंच पर सुनहरे होने तक तल लें।
यह भी पढ़ें - बस छह दिन करें इस तेल की मालिश, फिर से उग आएंगे बाल
मेवे से भरे शाही मोदक तैयार हैं।