hamburger icon
A
Read in English

स्‍त्री और पुरुष दोनों के लिए फायदेमंद हैं सहजन का सूप, इस तरह बनाएं

सहजन का सूप पीना महिलाओं के लिए खासा फायदेमंद होता है। इसमें कई सारे विटामिन और मिनरल होते हैं जो एजिंग के साइन्‍स दिखाई देने से रोकते हैं।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : September 12, 2019 6:30 PM IST

प्रकृति में कई ऐसी चीजें मौजूद हैं जिनके सेवन से हम कई बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। इन सभी का उल्‍लेख आयुर्वेद में किया गया है। आयुर्वेद में कुछ खास चीजों को इतना खास माना गया है कि उन्‍हें औषधि की संज्ञा दी गई है। ऐसी ही खास चीज है सहजन। यानी ड्रमस्टिक। यह इतना ज्‍यादा पोषक तत्‍वों से भरा होता है कि महिला और पुरुष दोनों ही इसका सेवन कर सकते हैं।

कैसे करें प्रयोग

ड्रमस्टिक का इस्‍तेमाल सब्‍जी के तौर पर, करी में या सूप के रूप में किया जा सकता है। किसी भी तरह इसका सत्‍व यदि शरीर में जाए तो वह सेहत के लिए तो फायदेमंद होता ही है। सहजन (Drumstick soup health benefits) का इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों के इलाज में किया जाता है। सर्दी-खांसी, गले की खराश और छाती में बलगम जम जाने पर सहजन का इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद होता है। इसे पानी में अच्छी तरह उबालकर इस पानी को पीना भी फायदेमंद रहता है।

ड्रमस्टिक में मौजूद पोषक तत्‍व

ड्रमस्टिक को पोषण का खजाना कहा जाए तो भी गलत नहीं होगा। इसमें इतने सारे पोषक तत्‍व होते हैं कि यह सभी के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। साथ ही यह  बीटा कैरोटीन से भी भरपूर होता है। सहजन में मौजूद  पोटीन और कई प्रकार के पोषक तत्‍व इसे और भी खास बना देते हैं। हमारे शरीर के लिए जरूरी मैगनीज, फाइबर,  मैग्नीशियम और पोटैशियम भी इसमें मौजूद होते हैं।

इस तरह तैयार करें सहजन का सूप

  • सहजन का सेवन करने के लिए बेस्‍ट है कि जब आप कोई दाल या करी बनाएं तो उसमें सहजन यानी ड्रमस्टिक के छोटे-छोटे टुकड़े करके डाल लें। पर अगर आप अलग से इसका सूप बनाना चाहते हैं तो इस तरह तैयार करें।
  • सबसे पहले सहजन यानी ड्रमस्टिक को अच्‍छी तरह से धो लें और फि‍र छोटे –छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • एक तरफ पैन में लगभग आधा लीटर पानी उबालें। जब यह पानी उबल जाए तो इसमें सहजन के कटे हुए टुकड़ें डालें और कुछ देर उबलने दें।
  • उबलते हुए पानी सहजन का सत्‍व सोख लेगा। आप चाहें तो इनका उपरी हिस्‍सा अलग कर केवल सहजन के गूदे को ही सूप में रहनें दें। इससे सूप कुछ गाढ़ा भी हो जाएगा।
  • अब इसमें स्‍वादानुसार नमक और काली मिर्च डाल कर सर्व करें। स्‍वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें बटर भी एड कर सकते हैं।

महिलाओं के लिए है फायदेमंद

सहजन का सूप पीना महिलाओं के लिए खासा फायदेमंद होता है। इसमें कई सारे विटामिन और मिनरल होते हैं जो एजिंग के साइन्‍स दिखाई देने से रोकते हैं। इससे महिलाओं में होने वाले त्‍वचा की ड्रायनेस और बालों का रूखापन भी रोका जा सकता है। यह इम्‍यून सिस्‍टम को मजबूत कर मौसमी बीमारियों से बचाता है।

पुरुषों के लिए फायदेमंद

सहजन पुरुषों की सेक्‍स हेल्‍थ के लिए काफी फायदेमंद है। विशेषज्ञ मानते हैं कि इसके सेवन से सेक्‍स ड्राइफ में इजाफा होता है। साथ ही यह खून साफ कर रक्‍त विकार से लड़ने में भी मदद करता है। यह सर्दी, खांसी या कफ की समस्‍या से भी निजात दिलाता है।

इन टिप्‍स के साथ महिलाएं भूल जाएं उम्र के बदलाव

वेजाइनल फ्लूड प्रत्‍यारोपण से होगा बैक्टीरियल वेजिनोसिस का उपचार