Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

वेट लॉस के लिए हेल्दी फूड की प्लेंटिग करें ऐसे कि देखकर आ जाए लालच!

हम पहले अपनी आंखों से खाना खाते हैं,उसके बाद मुंह से।

वेट लॉस के लिए हेल्दी फूड की प्लेंटिग करें ऐसे कि देखकर आ जाए लालच!

Written by Editorial Team |Published : June 27, 2017 4:18 PM IST

क्या आपने कभी इस बारे में सोचा है कि किसी महंगे रेस्तरां में परोसा गया एक मामूली सा तरबूज या फेटा सलाद भी आपको घर पर तैयार किए गए पौष्टिक सलाद की तुलना में ज़्यादा आकर्षक और स्वादिष्ट क्यों दिखायी देता है? हममें से ज्यादातर लोग लौकी-घिया-टिंडा जैसी सब्जियों का नाम सुनते ही मुंह बनाने लगते हैं, उबली हुई सब्ज़ियां, कच्चा सलाद और ओट्स जैसी चीज़ें देखना पसंद नहीं करतें। ज़ाहिर है इन्हें खाने का मतलब है कि हम केवल अपने वेट लॉस का ख्याल रख रहे हैं न कि स्वाद का। इससे आपको याद आता है कि आप इन चीज़ों को कितना नापसंद करते हैं। खैर लेकिन अगर आपको वजन घटाना है तो ये सब खाना होगा। लेकिन सच तो यह भी है कि आप इस तरह का खाना ज़्यादा दिनों तक नहीं खा सकते और कुछ दिनों बाद अपनी मनपसंद या खाना शुरू कर देंगे।

इसका समाधान सरल है- हेल्दी भोजन को दिखने में स्वादिष्ट और आकर्षक बनाएं। जी हां, ऐसा कहा जाता है कि हम पहले अपनी आंखों से खाना खाते हैं,उसके बाद मुंह से। यही कारण है कि होटल और रेस्तरां में बनाया गया खाना घर में बनाए गए भोजन से अधिक स्वादिष्ट होता है। अच्छे दिखने वाले भोजन को देखकर हमारे मुंह में लार बनती और आपकी भूख तुरंत बढ़ सकती है। अच्छा लगने वाला खाना अचानक ही स्वादिष्ट लगने लगता है। इसलिए अगर आप हेल्दी डायट खाने को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, तो भोजन को सुंदर दिखाने की कोशिशों में लग जाएं और थोड़ा समय अपनी प्लेट को सजाने के लिए भी निकालें।

हेल्दी खाने को आकर्षक दिखाने के लिए टिप्स

Also Read

More News

• विभिन्न प्रकार की क्रॉकरी का उपयोग करें। रंगीन, काली या सफेद छोटी प्लेट्स का इस्तेमाल करें। इससे आप कम मात्रा में खाना परोसने और भोजन को आकर्षक बनाने में मदद मिलेगी।

• रंगीन चीज़ों के साथ अपने भोजन को सजाएं। जैसे आप तरबूज के बीज, नट्स या कद्दू के बीजों का उपयोग गहरे रंग के भोजन को सजाने के लिए कर सकते हैं। इसी तरह पुदीना, कटा हुआ पालक, फूलगोभी या धनिया का उपयोग भी किया जा सकता है। हरा रंग देखने में सुखदायक और साथ ही आंखों के लिए आकर्षक भी होता है। आप अनारदाना का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

• कुछ स्वस्थ हेल्दी फूड ब्लॉग्स फॉलो करें और वहां से अपने भोजन को सुंदर दर्शाने के तरीके सीखें। इसमें ज़्यादा टाइम नहीं लगता बस थोड़ा-सा क्रिएटिव बनने की ज़रूरत पड़ती है।

• अपने खाने की मेज को हर समय सुंदर, साफ और सुव्यवस्थित रखें। यह आपके भोजन करने के अनुभव को बेहतर बनाता है और अपने दिमाग को इस बात पर ध्यान देने से रोकता है कि कि आप उबाऊ खाना खा रहे हैं।

• प्लेट को सजाने के लिए बहुत ज़्यादा कोशिश न करें। बहुत सारे रंगों या तत्वों को मिलाने से आपकी प्लेट बरबाद हो सकती है। सजावट या प्लेटिंग करते समय भी सादगी और सरलता का ध्यान रखें।

• सलाद में सभी तरह की सब्ज़ियां एक-दूसरे से मिला देने की बजाय, तली हुई कुछ सब्ज़ियां बगल में भी रखें।

Read this in English.

अनुवादक-Sadhana Tiwari

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्रस्रोत-Shutterstock 

About the Author

... Read More