... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : February 7, 2019 9:07 PM IST
प्यार और उसका इजहार के मौसम में आप भी अपने लिटिल वैलेंटाइन्स यानी नन्हें शैैतानों के लिए कुछ खास कर सकते हैं। ©Shutterstock.
फरवरी का मौसम में जब हर तरफ प्यार और उसका इजहार चल रहा है तो आप भी अपने लिटिल वैलेंटाइन्स यानी नन्हें शैैतानों के लिए कुछ खास कर सकते हैं। जिसमें प्यार और हेल्थ दोनों आ जाएं उसके लिए एप्पल पाई से बेहतर दूसरी चीज क्या होगी। हालांकि बच्चे रेस्टोरेंट में ही गर्मागर्म एप्पल पाई खाना पसंद करते हैं पर अगर जब आप उन्हें यह घर पर ही बनाकर देंगी तो यह हो जाएगा पूरी फैमिली के लिए हैप्पी टाइम।
एप्पल पाई बनाने की सामग्री
1 1/4 कप : मैदा
1/4 टीस्पून : नमक
1/2 कप : मक्कन (ठंडा)
1/4 कप : ठंडा पानी
3 नो : लाल /हरे एप्पल
चुटकी नमक
1 टीस्पून: नींबू का रस
1 टीस्पून : दालचीनी पिसी हुई
2 टेबल स्पून : मैदा
1/3 कप : चीनी
यह भी पढ़ें – ईवनिंग टाइम का स्वाद बढ़ा देगा आलू से बना ये हेल्दी स्नैक्स
एप्पल पाई बनाने की विधि
फ़ूड प्रोसेसर में मैदा, नामक, ठंडा मक्कन को डाल कर एक या दो बार चला लीजिये ताकि यह ब्रेडक्रम्बस की तरह बन जाये. अब इसे एक बर्तन में निकाल लीजिए।
ठंडा पानी डालते हुए अब इस से सख्त आटा गूंध लीजिये।
इसको ढक कर एक घंटे के लिए फ्रिज में रख दीजिए।
यह भी पढ़ें – सीख लें खाने का यह तरीका, सेहत को होगा डबल फायदा
अब एप्पल को छील कर उनको छोटे छोटे टूकड़ों में काट कर एक बर्तन में निकाल लीजिए, और इन में नींबू का रस, नमक , मैदा , चीनी, दाल चीनी पिसी हुई डाल कर अच्छे से मिला कर रख लीजिए।
हालांकि बच्चे रेस्टोरेंट में ही गर्मागर्म एप्पल पाई खाना पसंद करते हैं पर अगर जब आप उन्हें यह घर पर ही बनाकर देंगी तो यह हो जाएगा पूरी फैमिली के लिए हैप्पी टाइम। ©Shutterstock.
अब आटे को फ्रिज में से निकाल कर दो हिस्सों में विभाजन कर लीजिए। एक हिस्से को अपने पाई पैन के हिसाब से गोल बेल लीजिये।
पाई पैन को अच्छे से हर कोने और बीच में तेल लगा लिखिए, ताकि पाई चिपके नहीं। अब जो हमने बेल कर तैयार रखा है उसके पैन में डाल कर अपने उंगलियों से अच्छा दबा लीजिये।
इस पैन में अब तैयार रखे एप्पल मिश्रण को डाल कर बराबर फैला लीजिये।
अब दूसरा आटे की हिस्से को लीजिये और इसको भी आटा लगते हुए गोल बेल लीजिये। यह अपने पैन से थोड़ा बड़ा होनी चाहिए ताकि हम इनके किंनारों को चिपका सके।
इस रोटी पर अपने हिसाब से छेद या फिर छुरी से हल्का चीर लीजिये ताकि बेक करते समय इस में से भाप निकल जाए।
यह भी पढ़ें – क्या आपको भी यह लगता है कि ‘बच्चे खाना नहीं खाते’, तो एक बार दोबारा सोचिए
इस को पैन में जो एप्पल भर के रखे हैं ,उसके ऊपर फैला लीजिये और नीचे कि परत को ऊपर की परत से मिलाते हुए किनारे को उंगलियों से दबाते हुए चिपका लीजिये चाहे थो चिपक ने के लिए पानी भी लगा सकते हैं।
अब इस के ऊपर दो चम्मच दूध से ब्रश कर लीजिए. दूध बेक करते समय अच्छा रंग आने में मदद करता हैं।
अब इसको 220℃/425°f पर ओवन में 25 या 30 मिनट तक सुनहरा होने तक बेक कर लीजिए। उसके बाद बाहर निकाल कर थोड़ा ठंडा कर लीजिए।
पैन से निकाल कर काट लीजिये, और आइस क्रीम के साथ इसका आनंद लीजिये।