Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

इस विधि से बनाएं हेल्‍दी और टेस्‍टी पोहे के लड्डू

आपने पोहे का उपमा और चाट तो बहुत खायी होगी पर इस त्‍योहारी सीजन में आप पोहे के लड्डू भी बना सकते हैं। आइए जानते हैं पोहे के हेल्‍दी और टेस्‍टी लड्डू बनाने की रेसिपी।

इस विधि से बनाएं हेल्‍दी और टेस्‍टी पोहे के लड्डू
आपने पोहे का उपमा और चाट तो बहुत खायी होगी पर इस त्‍योहारी सीजन में आप पोहे के लड्डू भी बना सकते हैं। आइए जानते हैं पोहे के हेल्‍दी और टेस्‍टी लड्डू बनाने की रेसिपी।

Written by Yogita Yadav |Published : August 13, 2019 5:22 PM IST

पोहा हेल्‍दी डाइट (Healthy sweets) में शामिल किया जाता है। इसलिए इसे नाश्‍ते में पहली प्राथमिकता पर रखा जाता है। किसी भी उम्र के व्‍यकित्‍ के लिए यह एक बेहतर नाश्‍ता माना जाता है। पर नाश्‍ते से अलग अगर आप पोहे को मिठाई (Healthy sweets) के तौर पर शामिल करना चाहें तो ? चौंकिए नहीं शेष दुनिया के साथ अब फूड इंडस्‍ट्री में भी काफी बदलाव आ रहे हैं। यहां भी वे आपकी जरूरत और स्‍वास्‍थ्‍य के हिसाब से नए-नए व्‍यंजन तैयार कर रहे हैं। ऐसा ही एक डेजर्ट है पोहे के लड्डू (Healthy sweets)

हेल्‍दी और टेस्‍टी पोहे के लड्डू (Healthy sweets) 

त्‍योहारी मौसम में सबसे ज्‍यादा डर लगता है मिलावटी मिठाइयों से। ऐसे में पोहे के लड्डू एक हेल्‍दी और टेस्‍टी ऑप्‍शन है। खास बात यह कि इन होम मेड लड्डूओं में आप अपनी सुविधा और स्‍वास्‍थ्‍य अनुसार सामग्री एड कर सकते हैं।

पोहे के लड्डू की सामग्री (Healthy sweets) 

सामग्री

150 ग्राम ब्राउन राइ पोहा

Also Read

More News

100 एमएल घी

आधा चम्‍मच हरी इलायची पाउडर

5 कसे हुए काजू

100 ग्राम पीली मूंग दाल

50 ग्राम सेंवई

डेढ़ कप शक्‍कर

पोहे के हेल्‍दी लड्डू बनाने की वि​धि

सबसे पहले धीमी आंच पर पैन को गर्म कर लें। इसके बाद उसमें पोहा डालकर 3 से 4 मिनट तक फ्राई करें। जब फ्राई हो जाए तो इसे दूसरी प्‍लेट में खाली कर लें। इसके बाद मूंग दाल, सेंवई और कसे हुए काजुओं को भी ऐसे ही ड्राई फ्राई कर लें। बाद में इन्‍हें ठंडा होने के लिए रख दें। जब सारी सामग्री अच्‍छे से ठंडी हो जाए तो इन्‍हें अलग-अलग ग्राइंड कर लें। इसके बाद अलग-अलग बॉउल में खाली कर लें। फिर पैन में घी डालकर उसमें सेंवई को फ्राई करें। इसके बाद पोहा, मूंग दाल को भी ऐसे ही दो चम्‍मच घी में फ्राई कर लें।

लड्डू बांधें

अब एक बड़ी प्‍लेट में सारी ग्राइंड की हुई सामग्री में इलायची पाउडर, काजू और शक्‍कर डालकर उसे मिक्‍स कर लें। इसे अच्‍छी तरह से चलाएं। साथ ही ऊपर से गर्म घी भी डाल दें। ताकि लड्डुओं को बनाने में कोई परेशानी न हों। वह अच्‍छे से बंध जाएं। इसके बाद हाथों में थोड़ा घी लगाकर फ्राई की हुई सामग्री को हाथ में लेकर लड्डू का शेप दें। एक-एक करके आप सारे लड्डू ऐसे ही तैयार कर लें। अब लड्डू तैयार हैं आप इन्‍हें तुरंत भी सर्व कर सकती हैं या फिर कंटेनर में 3 से 4 हफ्ते के लिए स्‍टोर भी कर सकती हैं।

ये फैट फूड नहीं हैं सेहत के लिए बुरे

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चाय, यूं ही नहीं है सबसे ज्‍यादा पिया जाने वाला पेय, देती है ये खास फायदे

About the Author

... Read More