नाश्ते में बनाएं हेल्दी-टेस्टी बादाम और क्रेनबेरी पोहा

ब्रेकफास्ट के लिए आमंड और क्रेनबेरी पोहा बढ़िया ऑप्शन होने के साथ-साथ पौष्टिक तत्वों से भरपूर भी है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : November 27, 2018 3:50 PM IST

सुबह के समय कुछ हेल्दी और ईजी बनाना हो खासकर संडे के दिन तो पोहा ही सबसे पहला ऑप्शन याद आता है लेकिन एक ही तरह का पोहा खाकर भी आप बोर हो गए होंगे। तो क्यों न इसमें कुछ नया ट्राई किया जाए। आप इस वीकेंड पर नाश्ते में बनाएं आमंड और क्रेनबेरी पोहा। ब्रेकफास्ट के लिए यह पोहा बढ़िया ऑप्शन होने के साथ-साथ पौष्टिक तत्वों से भरपूर भी है। इसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। आप चाहें तो इसमें मूंगफली भी डाल सकते हैं, लेकिन इस बार सिर्फ बादाम और क्रेनबेरी ही डालें। इन दोनों के फ्लेवर से फुल यह पोहा काफी मजेदार और हेल्दी है। इसमें जीरो कोलेस्ट्रॉल होने के साथ ही प्रोटीन और कैल्शियम वैल्यू काफी मात्रा में है।

इसे भी पढ़ें- बचे हुए चावल से बनाएं स्वादिष्ट ”चावल रसमलाई”, जानें बनाने की विधि

आमंड और क्रेनबेरी पोहा बनाने के लिए आपको चाहिए

200 ग्राम बादाम फ्लेक्स

450 ग्राम प्याज

200 ग्राम पोहा

100 ग्राम क्रेनबेरी

नमक स्वादानुसार

इसे भी पढ़ें- चावल से बनाएं टेस्टी और हेल्दी चाइनीज फ्राइड राइस, जानें इसकी रेसिपी

20 मिली तेल

15 ग्राम करी पत्ता

2 हरी मिर्च कटी हुई

100 ग्राम ताजा नारियल

थोड़े से सरसों दाने

इसे भी पढ़ें- किड्स पार्टी में बनाएं पनीर पफ, जानें बनानें की विधि

इसे बनाने की विधि

पोहे को अच्छी तरह से धो लें। थोड़ी देर इसे पानी में भिगोकर छान लें और दूसरे बर्तन में रख दें। 4-5 बादाम फ्लेक्स को पानी में भिगो दें। बाकी बचे बादाम को भून लें। एक पैन में तेल गर्म करें। इसमें सरसों के दाने, करी पत्ता, कटी हुई हरी मिर्च डालकर भूनें। अब इसमें भीगा हुआ पोहा और बादाम डालें। इसके बाद सीजनिंग डालें। थोड़ी देर मिक्स करते हुए पकाएं। इसमें क्रेनबेरी डाल दें। इसके बाद कटा हुआ हरा धनिया और कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें। पोहे में अब भूनें हुए बादाम डालें। हरे धनिए से गार्निंश करके गर्मा-गर्म सर्व करें।

इसे भी पढ़ें- बंगाली डेजर्ट ”पयेश” से मेहमानों का करें मुंह मीठा

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source