इस आसान रेसिपी से बनाएं गणेशोत्सेव स्पेशल मोदक

अब चॉकलेट, मावे और अन्‍य कई तरह के मोदक भी बनाए जाने लगे हैं। पर आज भी स्‍टीम्‍ड मोदक यानी भाप पर पकाए गए मोदक को सबसे ज्‍यादा पसंद किया जाता है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Updated : September 7, 2019 3:53 PM IST

गणेश जी को मोदक (Modak recipe) बहुत पसंद होते हैं। गणेशोत्‍सव पर महाराष्‍ट्र में घर-घर में मोदक बनाए जाते हैं। ये इतने टेस्‍टी और हेल्‍दी होते हैं कि न खाने वाले भी इससे बच नहीं पाते। अकसर लोग सोचते होंगे कि आखिर इन्‍हें कैसे बनाया जाए। तो आइए आज हम आपको बताते हैं गणेशोत्‍सव स्‍पेशल मोदक (Modak recipe) बनाना।

बहुत खास हैं मोदक (Modak recipe)

मोदक यूं तो चावल के आटे में नारियल का भरावन भरके बनाए जाते हैं। पर समय के साथ-साथ लोग इसमें भी एक्‍सपेरीमेंट करने लगे हैं। इसलिए अब चॉकलेट, मावे और अन्‍य कई तरह के मोदक भी बनाए जाने लगे हैं। पर आज भी स्‍टीम्‍ड मोदक यानी भाप पर पकाए गए मोदक को सबसे ज्‍यादा पसंद किया जाता है।

मोदक बनाने की सामग्री (Modak recipe)

भरावन के लिए

नारियल कद्दूकस किया हुआ – एक कप

गुड़ कद्दूकस किया हुआ – एक कप

जायफल - एक चुटकी

केसर – कुछ रेशे

कवर तैयार करने के लिए

चावल का आटा – एक कप

पानी – एक कप

2 टी स्पून घी

मोदक बनाने की वि​धि (Modak recipe)

  • एक पैन को आंच पर गर्म करके उसमें कद्दूकस किया नारियल और गुड़ डालें।
  • करीब पांच मिनट के लिए मिक्सचर को चलाएं । इसके बाद इसमें जायफल और केसर मिक्स करें।
  • पांच मिनट के लिए दोबारा मिक्सचर को पकाएं । आंच से इसे उतार कर साइड पर रख दें।
  • एक गहरे बर्तन में पानी और घी डालकर उबाल लें। फिर इसमें नमक और आटा डालें । अच्छी तरह मिलाएं ।
  • बर्तन को ढक कर मिक्सचर को पकने के लिए छोड़ दें। जब मिक्सचर पक कर आधा रह जाए, तो एक स्टील की कटोरी पर थोड़ा घी लगाएं।
  • हल्का गर्म गूंथे हुए आटे को अच्छी तरह गूंथें। अब इसकी गोल छोटी-छोटी लोई बना लें। हल्का दबाएं। फूल के आकार में इसके किनारे तैयार करें।
  • तैयार किया भरावन मिश्रण बीच में रखें। चारों किनारों को जोड़कर इसे बंद कर दें।
  • अब इन्हें मलमल के कपड़े पर रखें। करीब 10 से 15 मिनट के लिए इन्हें भाप में पकाएं। निकाल कर सर्व करें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source