Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

ऐसे बनाएं आसान और टेस्टी 'साबूदाना कटलेट'

इसे बनाने के लिये आपको कोई ताम-झाम करने की आवश्‍यकता नहीं है

ऐसे बनाएं आसान और टेस्टी 'साबूदाना कटलेट'
साबूदाना अक्‍सर सभी घरों में खाया जाता है। इसे जिस चीज में डालों उसी में स्‍वाद बढ़ जाता है। © Shutterstock

Written by Editorial Team |Published : October 12, 2018 8:50 PM IST

साबूदाना अक्‍सर सभी घरों में खाया जाता है। इसे जिस चीज में डालों उसका स्‍वाद बढ़ जाता है। इससे आप पापड़ और खीर तो बना ही सकते हैं लेकिन अगर इसका कटलेट बनाया जाए तो यह और भी स्‍वादिष्‍ट लगेगा। साबूदाने के कटलेट स्‍वाद में बहुत ही लाजवाब लगते हैं,साबूदाना कटलेट में उबला आलू डाला जा सकता है।

अगर आपको यह कुरकुरा चाहिये तो इसमें बेकिंग सोडा भी डाल सकते हैं। इसे बनाने के लिये आपको कोई ताम-झाम करने की आवश्‍यकता नहीं है क्‍योंकि न तो इसमें ज्‍यादा सामग्रियां पड़ती हैं और न ही इसे बनाने में ज्‍यादा समय लगता है। तो आइये आज शाम के नाश्‍ते में बनाते हैं साबूदाना कटलेट।

यह भी पढ़ें-लो कार्ब्‍स डायट का भारतीय फॉर्मूला है ‘फलाहार

Also Read

More News

सामग्री

250 ग्राम उबले हुए आलू, 1 कप साबूदाना, सेंधा नमक व काली मिर्च पाउडर (अपने स्वादानुसार), 1/2 कप भुनी मूंगफली, 2-3 हरी मिर्च, 1/2 कप बारिक कटा हरा धनिया, 1/2 नीबू, तलने के लिए तेल।

यह भी पढ़ें-मूड होने लगा है ऑफ तो कोको पाउडर से कर लें दोस्‍ती

विधि

सबसे पहले साबूदाने को धोकर पानी में भिगो दें। थोड़ी देर बाद इसका पानी निथारकर 1-2 घंटे के लिए रख दें। अब मूंगफली को दरदरा पीस लें और आलू को छीलकर मैश करें। इसमें साबूदाना, बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, सेंधा नमक, काली मिर्च पाउडर, नीबू का रस तथा पिसी मूंगफली डालकर अच्छी तरह मिलाएं और मिश्रण तैयार कर लें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें। साबूदान-आलू के मिश्रण की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर हल्का सा चपटा कर दें। अब इन्हें धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तलें। लीजिए साबूदाने के स्वादिष्ट कटलेट तैयार हैं। अब हरी चटनी के साथ गरमा-गरम पेश करें।

About the Author

... Read More