Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बचे हुए चावल से बनाएं स्वादिष्ट ''चावल रसमलाई'', जानें बनाने की विधि

बचे हुए चावल का इस्तेमाल करना चाहती हैं, तो बनाएं चावल रसमलाई।

बचे हुए चावल से बनाएं स्वादिष्ट ''चावल रसमलाई'', जानें बनाने की विधि
बचे हुए चावल से बनाएं स्वादिष्ट चावल रसमलाई। © Shutterstock

Written by Anshumala |Published : September 21, 2018 10:01 PM IST

कई बार दिन में खाना बनाते समय चावल अधिक बन जाता है। घर के सदस्य जब खाना खा लेते हैं, तो कई बार चावल बच भी जाता है। आप उसे बचे चावल को फ्रिज में रख देती होंगी या फिर गाय को खिला देती होंगी। क्या आप जानती हैं कि बचे हुए चावल से भी आप एक स्पेशल मीठी डिश बना सकती हैं? जो लोग बासी चावल को खाने से बचते हैं, उन्हें जरूर इस स्वीट रेसिपी को ट्राई करना चाहिए। हो सकता है आप बचे हुए चावल से पकौड़े या फिर फ्राइड राइस बना लेती होंगी, लेकिन यह मीठी रेसिपी कुछ अलग ही है।

यह ऐसी स्वादिष्ट रेसिपी है, जिसे देखते ही मुंह में तो पानी आएगा ही, दोबारा फिर कभी बासी चावल को नहीं फेंकेंगी। ये रेसिपी है चावल से रसमलाई बनाने की। कहीं आप नाम सुनकर हैरान तो नहीं हो गईं? जी हां, चावल से बनी रसमलाई। स्वीट शॉप से आपने कई बार रसमलाई खाने का लुत्फ उठाया होगा, अब जरा इस नई रसमलाई को भी चख कर देखें। जानें, चावल से बनी रसमलाई को बनाने की सामग्री और विधि के बारे में...

यह भी पढ़ें – भिंडी की स्पेशल सब्जी ”बेसन वाली भिंडी”

Also Read

More News

चावल रसमलाई में पड़ने वाली सामग्री

4 बड़ा चम्मच कटे हुए मेवे

1 लीटर दूध

200 ग्राम पका हुआ बासमती चावल

1 कप चीनी

एक चम्मच केसर

इसे बनाने की विधि

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

आपके पास जो बचा चावल है, उसको बारीक से पीस लें। अब उसकी छोटी-छोटी लोइयां बनाकर चपटी कर लें। अब आप एक बर्तन में चीनी, दूध तथा केसर डाल दें। इसे मध्यम आंच पर गाढ़ा होने तक खौलने दें। जब दूध आधे से कम रह जाए तो गैस बंद कर दें। 15 मिनट बाद आप दूध के मिश्रण में चावलों की बनाई चपटी लोइयों को 20 मिनट के लिए डालकर छोड़ दीजिए। इसे पहले बाहर ही ठंडा होने दीजिए, उसके बाद एक घंटे के लिए फ्रिज में रख दीजिए। आपकी स्वादिष्ट चावल रसमलाई रेसिपी तैयार है। इसे आप सूखे मेवे से गार्निश कर दें। घर के सभी सदस्यों को रात के खाने के बाद बतौर स्वीट डिश सर्व करें।

About the Author

... Read More