
... Read More
Written By: Anshumala | Published : November 12, 2018 6:55 PM IST
पयेश रेसिपी। © Shutterstock
बंगाली मिठाइयों की कमी नहीं है। सभी एक से बढ़कर एक होते हैं, जिसे लोग चाव से खाते हैं। बंगाल का एक लोकप्रिय डेजर्ट है पयेश। यह भी खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है। त्योहारों के मौसम में इसे खूब बनाया जाता है। पयेश को बनाना भी है बहुत आसान। अगर आपके घर मेहमान आने वाले हैं या कोई पार्टी रखी है, तो पयेश से उनका मुंह मीठा करा सकते हैं। इसे सिर्फ 40 मिनट में बनाकर सबको खिलाया जा सकता है। पयेश एक प्रसिद्ध बंगाली डेजर्ट है जो दिखने में खीर की तरह होता है। इसे दूध, पनीर, केसर, चीनी और इलाइची से तैयार किया जाता है। जानें पयेश बनाने की सामग्री और विधि...
बचे हुए चावल से बनाएं स्वादिष्ट ”चावल रसमलाई”, जानें बनाने की विधि
सामग्री
1/2 कप बासमती चावल
2 लीटर दूध
4 टेबल स्पून चीनी
4 टेबल स्पून चावल
1 टेबल स्पून घी
2 हरी इलाइची
गार्निशिंग के लिए किशमिश, बादाम, काजू
कुछ बूंदें गुलाब जल
बनाने की विधि
चावलों को धोकर एक प्लेट में रख दें। इसे थोड़ी देर सूखने दें। एक बड़े पैन में दूध गर्म करें। धीमी आंच पर दूध को 3 चौथई रहने तक पकाएं। एक बड़ा चम्मच घी धुले हुए चावल में डालकर अच्छे से मिला लें। चावल को दूध में डालें। जब चावल थोड़े नरम हो जाएं तो इसमें घी डालें। दूध को तब तक पकाएं जब तक यह घटकर आधा न रहे जाए और यह गाढ़ा न होने लगे। अब इसमें किशमिश, बादाम, काजू, इलायची पाउडर डालें। इसे आंच से उतार लें और गुलाब जब डालें। इसे ठंडा करके सर्व करें।