... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : January 20, 2019 9:12 AM IST
Image credits by: आप चाहें तो संडे को पीनट्स डे मनाकर बच्चों को मूंगफली के फायदे दे सकते हैं। खास बात यह कि आप मूंगफली को कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। ©Shutterstock.
हर रोज की भागदौड़ में अगर आप बच्चों की डायट और सेहत पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं तो वीकेंड को खास फ्लेवर देकर इस कमी को पूरा किया जा सकता है। इन दिनों मूंगफलियों का मौसम है। आप चाहें तो संडे को पीनट्स डे मनाकर बच्चों को मूंगफली के फायदे दे सकते हैं। खास बात यह कि आप मूंगफली को कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें - क्या आपको भी यह लगता है कि ‘बच्चे खाना नहीं खाते’, तो एक बार दोबारा सोचिए
जानें मूंगफली के फायदे
मूंगफली एंटीआक्सीडेंट और पोषक तत्वों से भरपूर है। मूंगफली खाने से न सिर्फ बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ती है बल्कि उनकी याददाश्त भी तेज होती है। अगर आपको अपने बच्चे को सर्दी जुकाम या एलर्जी से बचाना है तो उन्हें मूंगफली खिलाना शुरू कर दीजिए। चार माह की उम्र से ही बच्चों को मूंगफली खिलानी चाहिए। एक शोध में कहा गया है कि मूंगफली से एलर्जी के जोखिम वाले अधिकांश बच्चे इससे बचे रहते हैं, अगर वे अपनी उम्र के शुरुआती 11 महीनों के भीतर ही इसे खाना शुरू कर देते हैं।
आधी मुट्ठी मूंगफली के दानों में 426 कैलोरी 5 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 17 ग्राम प्रोटीन और 35 ग्राम फैट होता है। इसमें विटामिन ई, के और बी6 भी भरपूर मात्रा में पाए जाते है। ©Shutterstock.
इतना सारा पोषण
मूंगफली एक पौष्टिक आहार है। यह आयरन, नियासिन, फोलेट, कैल्शियम और जिंक का अच्छा स्रोत हैं। आधी मुट्ठी मूंगफली के दानों में 426 कैलोरी 5 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 17 ग्राम प्रोटीन और 35 ग्राम फैट होता है। इसमें विटामिन ई, के और बी6 भी भरपूर मात्रा में पाए जाते है। मूंगफली खाने से शरीर स्वस्थ रहता है और आप हमेशा एक एनर्जी महसूस करते है। इसके साथ-साथ मूंगफली कैंसर जैसे एक घातक रोग से होने वाले मौत के खतरे को भी कम करती है। एक नए अध्ययन से यह भी पता चला है कि मूंगफली के सेवन से कोशिकाएं स्वस्थ रहती हैं जिससे दिल की बीमारी व कैंसर होने का खतरा कम हो जाता है।
यह भी पढ़ें - जन्नत का तोहफा है केसर, ऐसे करें असली केसर की पहचान
टोस्ट या सैंडविच खाना पसंद है तो आप उस पर पीनट बटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा पोहा या साबुदाना खिचड़ी में भी मूंगफली शामिल की जा सकती है। ©Shutterstock.
ऐसे बनाएं संडे को पीनट्स डे
बच्चो को अगर टोस्ट या सैंडविच खाना पसंद है तो आप उस पर पीनट बटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा पोहा या साबुदाना खिचड़ी में भी मूंगफली शामिल की जा सकती है। चॉकलेट और स्वीट्स की बजाए मूंगफली चिक्की या मूंगफली पट्टी को बच्चों के साथ बैठकर खाएं। इससे उन्हें गुड़ और मूंगफली दोनों का पोषण मिलेगा। आप चाहें तो मूंगफली के तेल का इस्तेमाल खाना बनाने में कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें - पीनट बटर के हैं शौकीन, तो इस विधि से घर पर ही करें तैयार
मूंगफली का तेल भी है फायदेमंद
मूंगफली के तेल में मिनरल, एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन जैसे पोषक तत्वी पाए जाते हैं, जो स्वाास्य्ते के लिये बहुत ही लाभप्रद होते है। इसके साथ ही ये तेल आपको कई बड़ी और गंभीर बीमारियों जैसे- डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक आदि से भी बचाता है। मूंगफली के तेल को बचचों के लिए भी सेहतमंद माना जाता है। इसका कारण यह है कि इस तेल में शरीर के लिए जरूरी बहुत सारे विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। 100 ग्राम मूंगफली में 567 कैलोरी, 49 ग्राम फैट जिसमें सात ग्राम सैचुरेटेड 40 ग्राम, अनसैचुरेटेड फैट, जीरो कोलेस्ट्रॉल, सोडियम 18 मिलीग्राम, पोटैशियम 18 मिलीग्राम, कार्बोहाइड्रेट, फोलेट, विटामिन, प्रोटीन, फाइबर आदि अधिक मात्रा में पाया जाता हैं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.