
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : January 14, 2023 12:10 PM IST
मकर संक्रांति को सर्दियों का खास त्योहार माना जाता है और इसकी सबसे खास बात यह है कि इस दिन के मौके पर हम घर पर अच्छी-अच्छी चीजें बनाते हैं। मकर संक्रांति के मौके पर कुछ ऐसी चीजें बनाई जाती हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी होती है। इन्हीं हेल्दी और स्वादिष्ट चीजों में से एक है तिल के लड्डू। आपने सर्दियों में तिल खाने के फायदों के बारे में तो सुना ही होगा और तिल के तेल से मिलने वाले फायदों के बारे में जानना भी आपके लिए जरूरी है। लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि सर्दियों के दिनों में तिल से बने लड्डू खाने से भी बहुत फायदे मिल सकते हैं। मकर संक्रांति के मौके पर आप तिल के लड्डू बना सकते हैं, जिसे बनाना आसान और खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद भी मानी जाती है। चलिए जानते हैं मकर संक्रांति के फायदों के बारे में।
तिल के लड्डू बनाने के लिए आपको जो सामग्री चाहिए होती है, वह अक्सर हमारे घर पर ही मिल जाती है। इसे बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री में निम्न शामिल है -
तिल के लड्डू बनाने का तरीका कुछ इस प्रकार है -
तिल के लड्डू खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माने जाते हैं और इसके फायदे कुछ इस प्रकार हैं -
सर्दियों के दिनों में ऐसी डाइट रखना जरूरी है, जो शरीर को गर्म रखे। सर्दियों में ठंडी चीजें आपको बीमार बना सकती हैं। तिल के लड्डू गुड़, तिल व देसी घी से बने होते हैं और ये शरीर के अंदर गर्मी पैदा करते हैं। सर्दियों में रोजाना एक तिल का लड्डू जरूर खाना चाहिए।
गुड़ और तिल में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने का काम करते हैं। रोजाना एक तिल के लड्डू का सेवन करने से प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत बनी रहती है और संक्रमण व अन्य कई बीमारियां होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
तिल विटामिन सी, विटामिन बी6 और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं और गुड़ में भी अच्छी मात्रा में आयरन होने के साथ-साथ कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में कई अलग-अलग फायदे पहुंचाते हैं।