मकर संक्रांति स्पेशल खिचड़ी रेसिपी जो हेल्दी होने के साथ वेट लॉस में भी मददगार, जानें कैसे
मकर संक्रांति स्पेशल खिचड़ी रेसिपी जो हेल्दी होने के साथ वेट लॉस में भी मददगार, जानें कैसे
मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2020) के अवसर पर आपको खिचड़ी रेसिपी पता होनी चाहिए. हम यहां पर ऐसी खिचड़ी की रेसिपी (Khichdi recipe) बता रहे हैं जो हेल्दी होने के साथ-साथ वेट लॉस में भी मददगार होती है.
Written By:
akhilesh dwivedi
| Updated : January 15, 2020 11:32 AM IST
मकर संक्रांति 2020 (Makar Sankranti 2020) का त्योहार पूरे देश में मनाया जाता है. भारतीय त्योहार में भोजन और पकवान का भी विशेष महत्व होता है. मकर संक्रांति स्पेशल रेसिपी भी हेल्थ के लिए लाभदायक होती हैं. मकर संक्रांति में बनने वाली खिचड़ी सेहत के लिए फायदेमंद होती है. अगर आप वेट लॉस डाइट प्लान ले रहे हैं तो मकर संक्रांति स्पेशल खिचड़ी को भी शामिल कर सकते हैं. क्या आप मकर संक्रांति वाली खिचड़ी को वजन घटाने के लिए उपयोग करना चाहते हैं.? अगर हां, तो आइए जानते हैं वेट लॉस के लिए मकर संक्रांति स्पेशल खिचड़ी कैसे बनाते हैं.
मकर संक्रांति स्पेशल खिचड़ी | Recipe for khichdi
हम यहां पर मकर संक्रांति स्पेशल खिचड़ी बनाने का तरीका बता रहे हैं. आप इस खिचड़ी को सर्दियों के मौसम में वेट लॉस डाइट के तौर पर भी शामिल कर सकते हैं. आइए जानते हैं खिचड़ी के लिए जरूरी सामग्री और बनाने का तरीका.
100 ग्राम चावल
100 ग्राम बाजरा
गाजर
बीन्स
मटर
50 ग्राम हरी मूंग की दाल
प्याज
लहसुन
अदरक
टमाटर
हल्दी
जीरा
हरी मिर्च
नमक
खिचड़ी बनाने का तरीका
सबसे पहले चावल, बाजरा और मूंग दाल को धोकर एक बर्तन में रख लें.
गाजर, बीन्स, मटर, प्याज सभी को साफ करके छोटे-छोटे टुकड़ों मे काट लें.
अदरक, लहसून को कद्दूकश से छोटे-छोटे टूकडे़े बना लें. हरी मिर्च भी काट लें.
अब देसी घी को कुकर में डालें और गर्म होने पर अदरक लहसून और हरी मिर्च डालें. इसके बाद जीरा डालें.
लहसून, अदरक और मिर्च हल्का भूरा होने पर प्याज डालें और प्याज को ठीक से पकाएं.
अब आपको बाजरा, मूंग दाल और चावल को डालना है. कुछ देर तक पकाने के बाद सभी तरह की सब्जियों को भी डाल दें.
5 मिनट पकाने के बाद हल्दी डाले और कुछ देर में टमाटर के साथ नमक भी डाल दें. अब इसे 2 मिनट तक पकाना है.
अब इस खिचड़ी में आपको पानी डालना है और कुकर को बंद कर देना है. 2 सिटी आने तक पका लें.
आपकी खिचड़ी तैयार है. आपको हल्का गुनगुना ही खाना चाहिए.
यह खिचड़ी हेल्दी होने के साथ-साथ वेट लॉस में भी मददगार होती है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.