hamburger icon
A
Read in English

मकर संक्रांति में खिचड़ी और तिल-गुड़ जैसे पकवान हेल्थ के लिए कैसे हैं फायदेमंद ?

ठंड के मौसम में पड़ने वाला यह त्योहार अपने खान-पान के पकवान से बहुत खास है। डाइट एक्सपर्ट्स से बात करने पर पता चलता है कि सर्दी के मौसम में तिल और गुड़ के खाद्य पदार्थ शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होते हैं।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 14, 2020 10:05 AM IST

मकर संक्रांति का पर्व पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है और खिचड़ी और तिल के पकवान बनाए जाते हैं। भारत में जनवरी में मनाया जाने वाला पर्व हेल्थ के लिए भी एक तरह से बेहतर पर्व है। ठंड के मौसम में पड़ने वाला यह त्योहार अपने खान-पान के पकवान से बहुत खास है। डाइट एक्सपर्ट्स से बात करने पर पता चलता है कि सर्दी के मौसम में तिल और गुड़ के खाद्य पदार्थ शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होते हैं। ये हैं मकर संक्रांति के खास व्यंजन, आप कौन सा करेंगे ट्राय।

सर्दी के मौसम में शरीर को अधिक ऊर्जा के साथ ऐसे खाद्य पदार्थ की जरूरत होती है जो शरीर को गर्मी भी दे सके। गुड़ और तिल से बनने वाले खाद्य पदार्थ में ऐसे गुण होते हैं जो शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा व गर्मी का संचार करते हैं। तिल का तेल बाल और त्वचा के लिए है खास, जानें 5 फायदे।

तिल और गुड़ क्यों हैं खास 

तिल में तेल की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। जिसका सेवन करने से शरीर में पर्याप्त मात्रा में तेल पहुंचता है और जो हमारे शरीर को गर्माहट देता है। इसी प्रकार गुड़ की तासीर भी गर्म होती है।

तिल व गुड़ के व्यंजन सर्दी के मौसम में हमारे शरीर में आवश्यक गर्मी पहुंचाते हैं। यही कारण है कि मकर संक्रांति के अवसर पर तिल व गुड़ के व्यंजन प्रमुखता से बनाए और खाए जाते हैं। जानें सर्दियों में क्यों खायी जाती हैं तिल से बनी चीज़ें।

खनिज तत्‍वों से होता है भरपूर तिल और गुड़ गर्म होते हैं, ये खाने से शरीर गर्म रहता है। इसलिए इस त्योहार में ये चीजें खाई और बनाई जाती हैं। तिल में कॉपर, मैग्नीशियम, ट्राइयोफान, आयरन, मैग्नीज, कैल्शियम, फास्फोरस, जिंक, विटामिन बी 1 और रेशे प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

एक चौथाई कप या 36 ग्राम तिल के बीज से 206 कैलोरी ऊर्जा प्राप्त होती है। तिल में एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते, जो शरीर को बैक्‍टीरिया मुक्‍त रखता है।

makar-sankranti-2019-and-healthy-diet मकर संक्रांति और हेल्दी डाइट। ©Shutterstock.

तिल से होने वाले फायदे

तिल हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार है। कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि तिल में पाया जाने वाला तेल हाई ब्लड प्रेशर को कम करता है और दिल पर ज्यादा भार नहीं पड़ने देता यानी दिल की बीमारी दूर करने में भी सहायक है तिल।

तिल में मौजूद मैग्निशियम डायबिटीज के होने की संभावना को भी दूर करता है। फाइबर होने की वजह से तिल खाना पाचन क्रिया को सही रखता है और कब्ज की समस्या भी दूर होती है। खाली पेट पिएं गुड़ का पानी, होगा शरीर पर जादुई असर।

मकर संक्रांति और खिचड़ी ?

खिचड़ी खाने के फायदे मकर संक्रांति पर खिचड़ी खाने का वैज्ञानिक कारण यह है कि इस समय शीतलहर चल रही होती है। शीत ऋतु में ठिठुरन से रक्षा के लिए और तुरंत उर्जा देने के ल‍िहाज से खिचड़ी को बेस्‍ट डिश माना जाता है.

मकर संक्रांति में खिचड़ी नए चावल के साथ, उड़द की दाल, अदरक, कई प्रकार कई प्रकार की सब्जियों का प्रयोग किया जाता है, जिससे इसकी तासीर गर्म होती है।

डायटीशियन के सुझाये देशी घी व गुड़ से बना ये लड्डू ठंड में आपको स्मॉग व फ्लू से बचाता है।

गुड़ और तिल जैसी चीज़ें खाएं और सर्दियों में पाएं हेल्दी बाल और सुंदर स्किन।

सर्दी में सुबह के नाश्ते में खाएं स्पेशल गुड़ का पराठा, दूर रहती हैं कई बीमारियां।