Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

विंटर स्पेशल रेसिपी- हरी तूर दाल का उसल

हरी तूर दाल उसल महाराष्ट्र की एक पारम्परिक करी है जिसमें तूर या अरहर की की ताज़ी फलियों से निकाले गए हरे दाने का इस्तेमाल किया जाता है।

विंटर स्पेशल रेसिपी- हरी तूर दाल का उसल
यह सब्ज़ी बनाने में आसान तो है ही साथ ही यह काफी पौष्टिक है। © Shutterstock

Written by Sadhna Tiwari |Updated : December 7, 2018 4:02 PM IST

अरहर दाल या तूर दाल काफी पौष्टिक होती है। हरी तूर दाल उसल महाराष्ट्र की एक पारम्परिक करी है जिसमें तूर या अरहर की की ताज़ी फलियों से निकाले गए हरे दाने का इस्तेमाल किया जाता है। अरहर की फली बहुत ही सीमित समय के लिए बाज़ारों ने उपलब्ध होती है और मौसम के अनुसार लोग इस पारम्परिक सब्ज़ी को घर में तैयार करते हैं। यह सब्ज़ी बनाने में आसान तो है ही साथ ही यह काफी पौष्टिक ही है। हम आपको बता रहे हैं इस सब्ज़ी को बनाने का तरीका।

हरी तूर दाल की सब्ज़ी बनाने के लिए आपको इन चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी

  • 2 कप हरी तूर दाल के दाने (फली से छिलकर निकाले गए)
  • एक प्याज
  • 3 लौंग
  • एक चम्मच जीरा
  • एक चम्मच राई के दाने
  • 2 चम्मच कूकिंग ऑयल
  • चुटकी भर हींग
  • चुटकी भर हल्दी
  • आधा चम्मच गुड़
  • आधा चम्मच गोडा मसाला
  • 2 कोकम की कलियां
  • 2 चम्मच ताज़ा नारियल (कद्दूकस किया हुआ)
  • 3 हरी मिर्च
  • सजावट के लिए कटा हुआ हरा धनिया
  • एक चम्मच मूंगफली के दानों का पावडर

ऐसे बनाएं-

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

  • सबसे पहले मिक्सी में जीरा, लहसुन, हरी मिर्च और धनिया की पत्तियों को दरदरा पीसें।
  • एक बर्तन में तेल गर्म करें और उसमें राई के दानें और प्याज डालें।
  • थोड़ी देर तक प्याज भूनें और फिर लहसुन-धनिया पेस्ट इसमें डाल दें।
  • अब हींग, हल्दी और गोडा मसाला पावडर डालें। फिर हरी तूर के दाने भी डाल दें और अच्छी तरह मिक्स करें।
  • हल्की आंच पर इस मिश्रण को 12-15 मिनट तक पकाएं। बीच-बीच में चम्मच से हिलाते रहें और ज़रूरत हो तो इसमें थोड़ा पानी डालें।
  • अब इसमें गुड़, कोकम, मूंगफली का पावडर नारियल और स्वादानुसार नमक डालें।
  • सब चीज़ों को अच्छी तरह मिलाएं और थोड़ा-सा पानी डालकर (2-3 चम्मच) इस मिश्रण को 2-3 मिनट तक औऱ पकाएं।
  • नारियल और धनिया से सजाकर परोसें।