... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
महाशिवरात्रि का उपवास हो या कोई और व्रत अक्सर लोगों के दिमाग में यह सवाल रहता है कि व्रत की समाप्ति के बाद क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए। आइए जानते हैं महाशिवरात्रि उपवास के पहले और बाद क्या खाएं। ©pixabay
महाशिवरात्रि (Maha Shivaratri) का व्रत 1 मार्च को है, भारत में महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में लोग व्रत और उपवास रखते हैं। महाशिवरात्रि पर भारत में एक बड़ा पर्व है बदलती जीवनशैली और शहरीकरण के बावजूद लोग महाशिवरात्रि के दिन उपावास रखते हैं। शहरी जीवन में जो लोग ऑफिस जॉब में हैं उनके लिए पूरे दिन महाशिवरात्रि उपवास रहना थोड़ा मुश्किल होता है। अगर आप कामकाजी हैं तो आपको उपवास करने से पहले और उपवास के समय खान-पान का विशेष ध्यान रखना होता है।
महाशिवरात्रि (Maha Shivaratri) में अगर आप भी व्रत/उपवास रख रहे हैं तो आपको उपवास के पहले और उपवास के समय क्या खाना है उसेक बारे में जरूर जानना चाहिए। हम यहां डाइट एक्सपर्ट के सुझाए कुछ खास डाइट के बारे में बता रहे हैं जो महाशिवरात्रि उपवास से पहले और महाशिवरात्रि व्रत के समय जरूर अपनाएं।
व्रत (Vrata) रखने से पहले क्या खाना चाहिए ?
उपवास के पहले बादाम और अखरोट खायें जिससे कि आपके शरीर का इम्युनिटी लेवल बना रहें।
फलों में खरबूज और तरबूज खायें क्योंकि इससे शरीर में जल की मात्रा संतुलित रहती है और डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती है।
आंवले का मुरब्बा खाने से खाली पेट रहने से एसिडिटी की समस्या नहीं होती है और थकान महसूस नहीं होता है।
अपनी डायट में कीवी को भी शामिल कर सकते हैं जो आपके शरीर के प्रतिरोधी क्षमता को बढ़ाने में मदद करती है लेकिन डाइबीटिक रोगी इसका सेवन न करें।
आप खाने के बाद दही भी खा सकते हैं जिससे पेट संबंधी कोई समस्या नहीं होगी।
जीरा पानी को पीना न भूलें क्योंकि ये एसिडिटी के समस्या से बचाता है। सिर्फ उपवास के समय नहीं बल्कि नियमित रूप से लेने की भी आदत डालनी चाहिए। इसको बनाने के लिए एक गिलास पानी में जीरा पाउडर डालकर पाँच मिनट तक उबालकर जीरा पानी बना लें।
टाइप 2 डायबिटीज और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में विटामिन सी कैसे करता है मदद।
गुड़ में आयरन होता है जो आपको दिन भर काम करने के लिए एनर्जी से भरपूर रखने की क्षमता रखता है।
व्रत के दौरान या व्रत के पहले नारियल पानी पीने से शरीर को एनर्जी तो मिलती ही है साथ ही शरीर हाइड्रेट भी रहता है।
डायबिटीज के मरीज क्या करें ?
डायबिटीज के मरीजों को उपवास (Vrata) करने से बचना चाहिए, लेकिन अगर महाशिवरात्रि का उपवास आप रहना चाहते हैं तो आपको कुछ बातों का ख्याल रखना होता है। महाशिवरात्रि में डायबिटीज के मरीजों को निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए।
डाइबीटिक मरीज अपने डायट में आलमंड और वालनट तो ले ही सकते हैं। डायबिटीज के मरीज को देसी घी खाना चाहिए या नहीं ?
दूधी या लौकी का सब्जी बनाकर खा सकते हैं क्योंकि ये आपके शरीर में जल की मात्रा को कम होने नहीं देता है। साथ ही पेट को शांत रखता है।
छांस और दही भी खा सकते हैं। डायबिटीज के मरीज को इन 4 ड्रिंक्स को पीने से बचना चाहिए।
महाशिवरात्रि उपवास (Vrata) के बाद क्या खाएं ?
महाशिवरात्रि का उपवास हो या कोई और व्रत अक्सर लोगों के दिमाग में यह सवाल रहता है कि व्रत की समाप्ति के बाद क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए। आइए जानते हैं महाशिवरात्रि उपवास के बाद क्या खाएं।
खाने की शुरूआत एक बाउल पपीता या फल खाकर करनी चाहिए। डाइबिटीज के रोगी भी इस फल का सेवन कर सकते हैं।
फल खाने के एक घंटा बाद ऐसा भोजन करें जो आसानी से हजम हो जाये, जैसे दलिया या राजगीरे की रोटी आदि।
अक्सर लोग उपवास के बाद साबुदाना की खिचड़ी खाते है लेकिन यह डाइबीटिक मरीज़ों के लिए अच्छा नहीं होता है क्योंकि इसमे ग्लिसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है।