हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा सकती है इस पोषक तत्व की कमी, जानें कैसे करें इसकी कमी पूरी

Magnesium Deficiency: हार्ट डिजीज के रोगी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसका कारण खराब खानपान और लाइफस्टाइल हो सकता है। साथ ही शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण भी हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ता है। आइए जानते हैं किस पोषक तत्व की कमी से हार्ट अटैक का खतरा रहता है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : February 2, 2023 12:37 PM IST

Magnesium Deficiency: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर आहार की जरूरत होती है। अगर आप अपने आहार में समग्र पोषक तत्वों को शामिल करते हैं, तो कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है। लेकिन हम में से कई ऐसे लोग हैं, जो सिर्फ पेट भरने के लिए खाना खाते हैं। ऐसे लोग अपने आहार में पोषक तत्वों पर ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन ऐसा करना आपके हार्ट अटैक का कारण बन सकता है। जी हां, कुछ स्टडी में पाया गया है कि शरीर में मैग्नीशियम की कमी से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है। इसलिए अपने आहार में मैग्नीशियम को जरूर शामिल करें। शरीर में मैग्नीशियम को पूरा करने के लिए आप अपने आहार में कई चीजों को शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं मैग्नीशियम की कमी को दूर करने के लिए किन चीजों का सेवन करें?

हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा सकती है इस पोषक तत्व की कमी

बादाम (Almond good source of magnesium)

बादाम मैग्नीशियम से भरपूर आहार है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, 28 ग्राम बादाम में करीब 80 मिलीग्राम मैग्नीशियम पाया जाता है। रिसर्च से पता चलता है कि रोजाना बादाम का सेवन करने से ब्लड वेसेल्स में ब्लड फ्लो को बेहतर किया जा सकता है। इसके साथ ही यह ब्लड प्रेशर रोगियों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। ऐसे में बादाम आपके स्वास्थ्य के लिए काफी बेहतर है।

एवोकाडो (Avocado prevent heart disease )

हार्ट डिजीज के खतरों से बचने के लिए एवोकाडो का सेवन करें। एवोकाडो एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। साथ ही इसमें हेल्दी फैट होता है। यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ-साथ शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकता है। इसके अलावा एवोकाडो मैग्नीशियम का काफी अच्छा स्रोत होता है, जो आपके शरीर की कई परेशानियों को दूर कर सकता है।

एस्परैगस ( Asparagus magnesium content)

एस्परैगस में घुलनशील फाइबर होता है। साथ ही यह मैग्नीशियम, विटामिन्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स का काफी अच्छा स्रोत होता है, जो आपके ब्लड वेसेल्स के संकुचन को कम कर सकता है। इसके सेवन से आप हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी को कम कर सकता है। एस्परैगस मैग्नीशियम का काफी अच्छा स्त्रोत है, जो हार्ट अटैक के खतरों को कम कर सकता है।

केला ( Banana good source of magnesium )

केला न सिर्फ पोटैशियम का काफी अच्छा स्त्रोत है, बल्कि इसमें मैग्नीशियम भी भरपूर रूप से होता है। अगर आपके शरीर में मैग्नीशियम की कमी है, तो अपने आहार में केला जरूर शामिल करें। इसके सेवन से शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को कम किया जा सकता है। साथ ही यह हार्ट अटैक और हार्ट डिजीज के खतरों को दूर कर सकता है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1 बड़े साइज के केले में लगभग 37 मिलीग्राम मैग्नीशियम होता है। ऐसे में इसके सेवन से आपके शरीर में मैग्नीशियम की कमी को दूर किया जा सकता है।

वीट ब्रेड (wheat bread Beneficial for Heart health)

वीट ब्रेड मैग्नीशियम का काफी अच्छा स्त्रोत होता है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो साबुत वीट ब्रेड के लगभग दो स्लाइस 46 मिलीग्राम मैग्नीशियम होता है, जो आपके दैनिक आवश्यकता की पूर्ति कर सकता है। इसके अलावा यह फाइबर का भी अच्छा स्रोत होता है। अगर आप चाहते हैं कि हार्ट डिजीज के खतरे से बचा जा सके, तो अपने आहार में गेहूं को जरूर शामिल करें।

हार्ट अटैक के खतरों को दूर करने के लिए मैग्नीशियम से भरपूर आहार को जरूर शामिल करें। यह आपके समग्र स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर हो सकता है। हालांकि, अगर आपको हार्ट से जुड़ी कोई समस्या है, तो इस स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source