Lychee Benefits: क्या प्रेग्नेंट महिलाओं को लीची खानी चाहिए? जानें लीची खाने के फायदे

कुछ महिलाएं प्रेग्नेंसी में लीची खाने से परहेज करती हैं, उन्हें लगता है कि इस फल को इन दिनों खाना सेहत के लिए सही नहीं है। क्या वाकई प्रेग्नेंट महिलाओं को लीची नहीं खानी चाहिए? जानें क्या है सच्चाई और लीची खाने के फायदे (Health benefits of lychee)...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : May 10, 2020 12:12 PM IST

Benefits of Lychee : प्रेग्नेंसी के दौरान अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए डायट में पौष्टिक और हेल्दी चीजों को शामिल करना बहुत जरूरी है। उन खाद्य पदार्थों के बारे में जानकारी रखनी जरूरी है, जिन्हें गर्भावस्था में खाना हेल्दी (Diet during pregnancy) होने के साथ-साथ नुकसानदायक भी हो सकते हैं। प्रेग्नेंसी में हरी सब्जियों के साथ फलों का भी सेवन खूब करना चाहिए। आजकल सीजनल फ्रूट्स खूब मिल रहे हैं जैसे आम, तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी। इसके अलावा लीची भी इस मौसम में लोग खूब खाते हैं। लेकिन, कई महिलाएं गर्भावस्था में लीची खाने से बचती हैं। क्या वाकई प्रेग्नेंसी में लीची खाना (Should pregnant women eat Lychee) सेहत के लिए ठीक नहीं? जानें, प्रेग्नेंसी में लीची खानी चाहिए या नहीं और लीची खाने के फायदों (Lychee Benefits) के बारे में यहां...

प्रेग्नेंसी में लीची खानी चाहिए या नहीं?

गर्भावस्था के दौरान हेल्दी डायट लेना बहुत जरूरी है, ताकि आपके गर्भ में पल रहे शिशु को कोई नुकसान ना पहुंचे। बेहतर है कि आप अपनी डॉक्टर से खान-पान के बारे में सलाह ले लें। जब बात आती है सीजनल या ट्रॉपिकल फ्रूट्स (Tropical fruits) के सेवन की तो गर्मी में मिलने वाली लीची के सेवन से प्रेग्नेंट महिलाओं को मना किया जाता है। हालांकि, बहुत महिलाएं लीची के स्वाद के कारण इसे खाना (Health benefits of lychee) पसंद करती हैं। लीची स्वादिष्ट फल तो है ही, लेकिन गर्भावस्था में इसे खाना लाभकारी है या नहीं इस पर काफी दुविधा रहती है। आइए जानते हैं कि गर्भावस्था के दौरान लीची का सेवन करना सुरक्षित (Lychee Benefits) है या नहीं?

दरअसल, लीची में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो प्रेग्नेंट महिलाओं (Pregnant women) को पूरे 9 महीने स्वस्थ रहने के लिए जरूरी होते हैं। मिनरल्स, विटामिन्स, पोटैशियम, विटामिन सी, बी 6, फोलेट, कॉपर आदि पोषक तत्व होते हैं। ये सभी पोषक तत्व एक प्रेग्नेंट वूमन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। ऐसे में लीची आप बेहिचक खा सकती हैं। हां, सीमित मात्रा में खाएंगी, तो लाभ अधिक होगा।

लीची खाने के फायदे (Lychee Benefits)

इम्यून सिस्टम करे मजबूत

लीची में विटामिन सी एक शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट होता है और इम्यून सिस्टम बूस्ट करता है। सर्दी, जुकाम, फ्लू से रक्षा करने के लिए लीची खाना लाभकारी होता है।

Muskmelon Benefits: वजन और डायबिटीज कंट्रोल रखने के साथ खरबूजे के 7 फायदों के बारे में जानें

ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाए

लीची में मौजूद विटामिन सी आयरन के अवशोषण के लिए बहेद जरूरी होता है। लीची खाने (Lychee benefits) से शरीर में रक्त का संचार बढ़ता है। प्रेग्नेंसी में अक्सर महिलाओं में खून की कमी हो जाती है, ऐसे में आयरन हीमोग्लोबिन लेवल को सही बनाए रखता है। आप लीची खाएंगी तो एनीमिया से बची रहेंगी।

त्वचा पर चमक लाए लीची 

लीची में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे विटामिन सी त्वचा की समस्याओं को दूर करता है। यदि आपको मुंहासे, पिग्मेंटेशन, झुर्रियों की समस्या है, तो गर्भावस्था में सीमित मात्रा में लीची खा सकती हैं।

लीची खाते समय बरतें सावधानी

गर्भावस्था में अधिक लीची खाना ठीक नहीं है। इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है, जो शिशु की सेहत के लिए हानिकारक होता है। लीची खाने से पहले डॉक्टर की राय जरूर ले लें।

Watermelon Recipes for weight loss: तरबूज से बनाएं ये हेल्दी रेसिपीज, वजन होगा कम

Lychee Benefits in Hindi: लीची खाने से दूर होती हैं सेक्सुअल समस्याएं, होंगे ये 5 अन्य लाभ

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source