Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

डायबिटीज पेशेंट के लिए दोपहर का खाना: लंच में जरूर शामिल करें ये 4 हेल्दी फूड, शुगर रहेगा कंट्रोल

अगर आप डायबिटीज से पीड़ित हैं और ब्लड शुगर तो नियंत्रित रखना चाहते हैं तो इसके लिए यहां हम आपको एक बेहतरीन लंच आइडिया शेयर कर रहे हैं।

डायबिटीज पेशेंट के लिए दोपहर का खाना: लंच में जरूर शामिल करें ये 4 हेल्दी फूड, शुगर रहेगा कंट्रोल

Written by Atul Modi |Updated : September 21, 2022 7:01 AM IST

टाइप टू डायबिटीज जीवनशैली से जुड़ी एक समस्या है, जिससे दुनिया भर में करोड़ों लोग ग्रसित हैं। आमतौर पर यह खराब जीवनशैली के कारण होती है। यानी जब आपकी डाइट ठीक नहीं होती है, देर रात तक जगते हैं, और सुबह लेट उठते हैं, एक्सरसाइज नहीं करते हैं, बहुत ज्यादा तनाव लेते हैं तो ऐसे में ब्लड शुगर का बढ़ जाना बहुत ही आम बात है। तो इससे बचने के लिए जरूरी है कि आप अपनी खराब जीवनशैली को बदलकर एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। इसके लिए आपको पर्याप्त नींद लेने, रेगुलर एक्सरसाइज करने के अलावा अपने खानपान को बेहतर बनाने की जरूरत है। हालांकि, आप यहां बताए गए फूड्स को आप अपने लंच में शामिल कर शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं।

डायबिटीज पेशेंट के लिए दोपहर का खाना - (Lunch For Diabetic Patient In Hindi)

1. संतुलित आहार

डायबिटीज पेशेंट को दोपहर के खाने में हमेशा संतुलित आहार लेना चाहिए। जिसमें साबुत अनाज, दालें, फल और सब्जियां शामिल हो अनाज में ज्वार, बाजरा, ओट्स क्विनोआ और जौ को शामिल करना फायदेमंद है क्योंकि यह कार्बोहाइड्रेट को धीरे-धीरे अवशोषित करते हैं।

2. ज्वार की रोटी

डायबिटीज पेशेंट के लिए ज्वार की रोटी बहुत फायदेमंद होते हैं क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है ज्वार की रोटी आसानी से डाइजेस्ट हो जाती है ज्वार की रोटी बनाने के लिए ज्वार के आटे में प्याज, हरी मिर्च अच्छी तरह से गुंथ ले इसके बाद मूंगफली के तेल में इसे बनाए।

Also Read

More News

3. बाजरे की खिचड़ी

बाजरे की खिचड़ी बहुत ही ज्यादा हेल्दी होती है इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है जिसके कारण यह आसानी से पच जाती है। बाजरे की खिचड़ी बनाने के लिए उसमें साबुत मूंग, हरी मटर, टमाटर और कुछ सब्जियों को भी शामिल कर सकते हैं। इससे बाजरे की खिचड़ी ना सिर्फ सेहतमंद होगी, बल्कि स्वादिष्ट भी होगी।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

TRENDING NOW

4. मेथी दाल

डायबिटीज पेशेंट के लिए मेथी हमेशा से एक औषधि रही है। दोपहर के खाने में मेथी दाल फायदेमंद हो सकती है दाल प्रोटीन का अच्छा स्रोत है जबकि मेथी ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करती है ऐसे में मेथी दाल शुगर पेशेंट के लिए दोपहर के भोजन में शामिल करना फायदे का सौदा है।

About the Author

... Read More