... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
चंद्रग्रहण के दौरान भूलकर भी ना खाएं ये चीजें वरना सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर।
Lunar Eclipse 2020 : 05 जुलाई को साल का तीसरा चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2020) लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण की शुरुआत 05 जुलाई की सुबह 08 बजकर 38 मिनट पर होगा। वहीं, 11 बजकर 21 मिनट पर ग्रहण की समाप्ति होगी। ये ग्रहण दक्षिण एशिया के कुछ हिस्सों में अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में दिखाई देगा। ग्रहण काल को लेकर आहार, व्यवहार एवं दिनचर्या को लेकर कई धार्मिक और वैज्ञानिक (Lunar Eclipse Diet Myth) मान्यताएं हैं।
इंटरनेट से लेकर सोशल मीडिया पर आपको इससे जुड़ी तमाम जानकारियां पढ़ने के लिए आसानी से मिल जाएंगी। हिंदू धर्म की मान्यतानुसार ग्रहण के दौरान कुछ भी खाना पीना नहीं चाहिए, लेकिन यदि आवश्यक है तो यह अपवाद माना (Lunar Eclipse 2020)) जाता है। ऐसे समय में आपको यह जानने की आवश्यकता है कि ग्रहण के दौरान किन चीजों को खाने (Lunar Eclipse Diet Myth) से बचना चाहिए। आज हम आपको इससे जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं।
ग्रहण के दौरान हैवी भोजन को डाइट में शामिल नहीं करना चाहिए। हैवी आहार में मैदा, काली दाल, छोले, राजमा जैसी चीजें शामिल हैं। ऐसे भोजन को पचाने में कठिनाई होती है। ग्रहण के दौरान हमारे शरीर की पाचन क्षमता प्रभावित होती है। ऐसे में इन भोजन को पचाना काफी मुश्किल होता है। बेहतर होगा कि आप ग्रहण के दौरान हैवी डाइट ना लें।
ग्रहण के समय तली-भुनी चीजों का सेवन ना करें। सामान्य तौर पर भी मसालेदार चीजें खाने से हमारे शरीर का तापमान बढ़ जाता है। ऐसे में ग्रहण के दौरान इन चीजों का सेवन टाल देना चाहिए। मसालेदार भोजन को पचाने में शरीर को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। ग्रहण के समय अगर आप मसालेदार भोजन करते हैं, तो हो सकता है आपको पाचन से संबंधित समस्या हो जाए।
सामान्यतौर पर भी मांसहार भोजन का सेवन करने से शरीर का टैम्प्रेचर बढ़ जाता है। इसमें हाई प्रोटीन होता है, इस वजह से नॉनवेज खाने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है। अधिक प्रोटीन के कारण शरीर को इसे पचाने में परेशानी होती है। यदि आपकी इम्यूनिटी कमजोर है या फिर आप कुछ समय से बीमार हैं, तो ग्रहण के दौरान मटन, अंडा, इत्यादि चीजों का सेवन ना करें। स्वस्थ लोगों को भी ग्रहण के समय नॉनवेज खाने से बचना चाहिए।
ग्रहण के समय वैसे तो कुछ भी खाने-पीने से बचना चाहिए, लेकिन अगर आपको प्यास लगी है, तो कुछ हल्का-फुल्का खा सकते हैं। लेकिन इस दौरान एक बात का ध्यान रखें कि कभी भी खुले पानी का सेवन ना करें। इसका कारण है कि ग्रहण के दौरान वायुमंडल और पृथ्वी में होने वाले कॉस्मिक परिवर्तनों के कारण पानी में कुछ निश्चित प्रकार की प्रतिक्रिया हो सकती है। ऐसे में हमेशा ढका पानी पिएं।
इस बारे में विशेषज्ञों का कहना है कि चंद्र और सूर्य ग्रहण हमारे चारों ओर विद्युत चुम्बकीय क्षेत्र, प्रकाश ऊर्जा और गुरुत्वाकर्षण बल में विभिन्न परिवर्तनों के कारण होता है। इन्होंने यह भी कहा कि व्यवहार परिर्वतन के साथ ही ग्रहण इस दौरान कार्डिक, हार्मोनल और गैस्ट्रिक परिवर्तन भी शरीर में होते हैं। ऐसे में लोगों को ग्रहण से डरने की नहीं, बल्कि सतर्क रहने की जरूरत है।
चंद्र ग्रहण 2020: नंगी आंखों से चंद्र ग्रहण देखना कितना सुरक्षित, जानिए एक्सपर्ट की राय
चंद्र ग्रहण सेहत पर क्या कर सकता है असर, जानें
Solar Eclipse 2020: एक्स-रे फिल्म के जरिए सूर्य ग्रहण को देखना कितना सुरक्षित?
सूर्य ग्रहण कर सकता है आपकी आंखें खराब, ‘रिंग ऑफ फायर’ को सुरक्षित तरीके से देखने के टिप्स