इस विटामिन की कमी के कारण होता है कमर और पीठ में दर्द, जानें दर्द से आराम पाने के लिए सही डाइट

एक नयी स्टडी के अनुसार, विटामिन डी की गम्भीर कमी (deficiency of Vitamin D ) के कारण लोगों को पीठ में दर्द महसूस हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 15, 2023 2:37 PM IST

Vitamin Deficiency which cause back pain: कमर दर्द और पीठ का दर्द काफी तकलीफ भरा होता है क्योंकि, इसकी वजह से लोगों को अपने रोजमर्रा के काम करने में भी दिक्कत होती है। उठते-बैठते समय या झुककर कोई सामान उठाते समय लोगों को कमर और पीठ में तेज दर्द महसूस होता है जिसकी वजह से वह परेशान हो जाते हैं। कई बार दवाइयां खाने का बाद भी इस दर्द और तकलीफ से राहत नहीं मिलती। अगर आपको भी इस तरह तेज कमर दर्द और पीठ दर्द की समस्या होती है तो इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे, फ्रैक्चर या हड्डियों में लगी चोट, लम्बे समय तक बैठकर काम करने की आदत। लेकिन, पीठ और कमर दर्द की समस्या का एक बड़ा कारण हो सकता है विटामिन डी की कमी। (Vitamin Deficiency which cause back pain in Hindi)

एक नयी स्टडी के अनुसार, विटामिन डी की गम्भीर कमी (deficiency of Vitamin D ) के कारण लोगों को पीठ में दर्द महसूस हो सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, वर्तमान में जहां अधिकांश लोग डेस्क जॉब रते हैं और लम्बे समय तक अपने कम्प्यूटर के सामने झुककर बैठे रहते हैं ऐसे में पीठ में दर्द की संभावना बढ़ जाती है। वहीं, लोग बहुत कम समय के लिए घर से बाहर निकलते हैं और इस वजह से उनके शरीर को धूप भी नहीं लगती। इसकी वजह से लोगों में विटामिन डी की कमी का रिस्क भी बढ़ जाता है। वहीं, एक्सरसाइज ना करने की और विटामिन डी रिच फूड्स ना खाने की वजह से भी हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और इस वजह से पीठ और कमर में दर्द होने लगता है।

कमर दर्द है तो हो सकती है विटामिन डी की कमी (Lower Back pain could be a symptom of vitamin D deficiency)

निजाम इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस के ऑर्थपेडिक डिपार्टमेंट ( orthopedic department of Nizam’s Institute of Medical Science) के शोधकर्ताओं ने पीठ दर्द और विटामिन डी की कमी के बीच के संबंध को समझने के लिए एक स्टडी की औ इस स्टडी के परिणाम जर्नल ऑफ क्लिनिकल ऑर्थोपेडिक्स एंड ट्रॉमा (Journal of Clinical Orthopedics and Trauma ) में प्रकाशित किए गए। स्टडी के दौरान पाया गया कि,विटामिन डी की गम्भीर कमी के कारण पीठ के निचले हिस्से या कमर में तेज दर्द हो सकता है। इसके साथ ही जैसे-जैसे लोगों की उम्र बढ़ती है उनकी हड्डियां और कमजोर हो सकती हैं और उनमें दर्द बढ़ सकता है। (causes of back pain)

कमर औऱ पीठ दर्द से बचने के लिए क्या उपाय अपनाए जा सकते हैं (How to prevent lower back pain)

एक्सपर्ट्स के अनुसार, कमर के दर्द और पीठ दर्द से बचने के लिए (ways to prevent back pain) लोग अगर अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करें तो इससे उन्हें बहुत लाभ हो सकता है। एक्सपर्ट्स इस तरह की हेल्दी आदतें अपनाने की सलाह देते हैं-

  • डॉक्टर की सलाह के अनुसार विटामिन डी सप्लीमेंट्स (Vitamin D Supplements) लें।
  • नियमित एक्सरसाइज करें।
  • रोजाना सुबह 30-40 मिनट धूप में टहलें।
  • विटामिन डी रिच फूड्स  (Vitamin D Rich foods) खाएं। डेयरी प्रॉडक्ट्स, अंडे, मछली और मशरूम का सेवन करें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source