Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

कम नमक खाने के फायदे क्या हैं और 1 दिन में कितने ग्राम नमक खाना चाहिए, जानिए

खाने में ज्यादा सोडियम का सेवन करना मतलब गंभीर बीमारियों को दावत देना. कम नमक वाले आहार से हेल्थ को दुरुस्त रखा जा सकता है.

कम नमक खाने के फायदे क्या हैं और 1 दिन में कितने ग्राम नमक खाना चाहिए, जानिए

Written by Atul Modi |Published : December 18, 2022 1:23 PM IST

दिल से जुड़ी बीमारी या फिर हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को हमेशा कम नमक के सेवन की नसीहतें दी जाती हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर डाइट में ज्यादा नमक का सेवन किया जाता है तो हेत से जुड़ी कई तरह की समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं. डब्लूएचओ के अनुसार अगर रोजमर्रा के खाने में नमक का इस्तेमाल कम कर दिया जाए तो हर साल होने वाली मौतों को रोका जा सकता है. हालांकि नमक के इस्तेमाल की सही मात्रा क्या होनी चाहिए, इस बारे में कम लोगों जानकारी होती है. कम नमक वाला आहार हेल्थ के लिए क्यों अच्छा है? इस सवाल को लेकर WHO कहता है, कि वयस्कों को हर रोज करीब 5 ग्राम या फिर एक चम्मच से भी कम नमक का सेवन करना चाहिए. वहीं 15 साल के बच्चों को भी कम नमक वाले आहार खाने की सलाह देता है. जानिए कम नमक वाली चीजों को खाने के फायदे क्या हैं?

कम नमक वाली चीजों को खाने के फायदे - Kam Namak Khane Ke Fayde

ब्लडप्रेशर रहेगा कंट्रोल

हाई ब्लडप्रेशर की समस्याएं सबसे ज्यादा उन्हें होती हैं, जो लोग अपने आहार में ज्यादा नमक का सेवन करते हैं. हालांकि शरीर को काम करने के लिए सोडियम की जरूरत होती है. लेकिन ज्यादातर लोग इसका सेवन जरूरत से ज्यादा मात्रा में कर लेते हैं. जो हार्ट अटैक और स्ट्रोक का कारण बनता है. कम नमक वाले आहार के सेवन से ब्लडप्रेशर कंट्रोल में रहता है.

हड्डियां रहे स्वस्थ

हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम बेहद जरूरी होता है. ज्यादा नमक वाले आहार के सेवन से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस का शिकार हो सकते हैं. इसलिये हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए किम नमक वाला आहार ही बेहतर है.

Also Read

More News

कैंसर का खतरा होगा कम

ज्यादा नमक पेट से जुड़ी कई तरह की बिमारियों को तो बढ़ाता ही है, साथ में कैंसर होने का जोखिम भी बढ़ जाता है. इसलिए कम नमक खाने की सलाह दी जाती है.

डाइजेशन रहेगा अच्छा

जितना कम नमक समझिये पेट के डाइजेशन के लिए उतना ही अच्छा. ज्यादा सूजन होने पर डाइजेशन सिस्टम कमजोर होने लगता है. इसलिए कम नमक वाला आहार खाना अच्छा होता है.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

कम नमक वाले वाले आहार को खाने के अनगिनत फायदे हैं, जो शरीर से जुड़े हुए हैं. जानलेवा बिमारियों से बचने के लिए बिना देर किये आज से ही कम नमक वाला आहार खाना शुरू कर दें.

About the Author

... Read More