
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 3, 2023 12:43 AM IST
Sudden Cardiac arrest in diabetes and cholesterol levels: हमारे शरीर में 2 तरह के कोलेस्ट्रॉल पाए जाते हैं। जिसमें लो-डेंसिटी लिपोप्रोटीन ( low-density lipoprotein) या बैड कोलेस्ट्रॉल होता है जबकि, गुड कोलेस्ट्रॉल या एचडीएल की भी अच्छी मात्रा हमारे शरीर में होती है। गुड कोलेस्ट्रॉल को जहां हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है वहीं, बैड कोलेस्ट्रॉल की थोड़ी-सी भी मात्रा औसत लेवल से अगर बढ़ जाए तो उसे स्वास्थ्य के लिए घातक बताया जाता है। इसीलिए, लोगों को बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम से कम रखने के लिए प्रयास करने की सलाह दी जाती है। लेकिन, एक नयी स्टडी के अनुसार डायबिटीज के मरीजों के लिए बैड कोलेस्ट्रॉल का हाई होना या बहुत लो लेवल तक पहुंच जाना दोनों ही स्थितियां नुकसानदायक होती हैं।
जर्नल कार्डियोवैस्कुलर डायबेटोलॉजी (Cardiovascular Diabetology) में प्रकाशित इस स्टडी में बताया गया कि लो एलडीएल-कोलेस्ट्रॉल लेवल के कारण डायबिटीज मरीजों में अचानक से आनेवाले कार्डियाक अरेस्ट ( risk of sudden cardiac arrest) का खतरा बहुत अधिक बढ़ सकता है। हालांकि, शोधकर्ताओं का यह भी कहना है कि इस दिशा में और रिसर्च की जरूरत है। लेकिन, इस स्टडी से यह साफ होता है कि बैड कोलेस्ट्रॉल और गुड कोलेस्ट्रॉल दोनों का स्तर शरीर में संतुलित कराने के प्रयास करने चाहिए।
न्यूट्रिशनिस्ट और लाइफस्टाइल कंसल्टेंट मोनिक झिंगण ( Monique Jhingon, Functional Nutrition & Lifestyle Consultant) का कहना है कि, शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तरनुकसानदायक नहीं है। लेकिन,यह महत्वपूर्ण है कि उन कारणों का पता लगाया जाए जो हार्ट डिजिज बढ़ाने का कारण बन सकते हैं। एलडीएल या बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस ( oxidative stress), अनियंत्रित ब्लड शुर लेवल (blood sugar imbalances), खराब गट हेल्थ ( poor gut health) और अनुवांशिक कारण (genetics) ऐसी ही वजहें हैं जो हार्ट डिजिज का रिस्क कई गुना बढ़ सकता है।
ऐसे में हार्ट डिजिज का रिस्क कम करने और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करनो के लिए सही प्लानिंग और स्ट्रेटजी की जरूरत होती है। हार्ट को हेल्दी रखने और कोलेस्ट्रॉल के बेहतर संतुलन के लिए ये डाइट टिप्स फॉलो करने की सलाह देती हैं-