hamburger icon
A
Read in English

लो-कार्ब कीटो डाइट फ्रूट्स जो तेजी से वजन घटाते हैं

लो-कार्ब कीटो डाइट फ्रूट्स वो फल हैं जो कम कार्बोहाइड्रेट वाले होते हैं. इनको आप अपनी कीटो डाइट प्लान में शामिल करके बहुत तेजी से वजन कम कर सकते हैं. Low-carb keto diet fruits की खास बात यह भी होती है कि ये पचने में भी बहुत आसान होते हैं.

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : January 23, 2020 8:02 PM IST

लो-कार्ब डाइट के बारे में चर्चा आजकल सबसे ज्यादा होती है. कीटो डाइट प्लान भी वजन कम करने का सबसे आसान तरीका माना जाता है. जब आप वजन कम करने के लिए कीटो डाइट प्लान अपना रहे होते हैं तो उनमें फलों का चयन सबसे महत्वपूर्ण होता है. अगर आपके कीटो डाइट प्लान में लो-कार्ब फ्रूट्स (Low-carb Keto diet Fruits) नहीं हैं तो वजन कम नहीं होता है. कीटो डाइट प्लान तभी सही तरीके से असर दिखाती है जब आप अच्छे लो-कार्ब फल (Low-carb Keto diet Fruits) का चुनाव करते हैं. कीटो डाइट में ऐसे फलों को शामिल किया जाता है जिसमें बहुत कम मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है. इसके अलाव ये फल कैलोरी भी कम देते हैं. वजन घटाने के लिए इन फलों को सबसे अच्छे फल के रूप में भी जाना जाता है.

Low-carb keto diet fruits for weight loss in Hindi

Low-carb Keto diet Fruits for weight loss in Hindi

एवोकाडो

वजन कम करने के लिए एवोकाडो का सेवन फायदेमंद होता है. एवोकाडो का सेवन करने से शरीर में बुरे कोलेस्ट्रॉल का सेवन कम करने में मदद मिलती है. 100 ग्राम एवोकाडो में 9 ग्राम तक कार्बोहाइड्रेट होता है जो वजन कम करने में मदद करता है.

अमरुद

अमरुद में पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व होते हैं. इसमें डाइट्री फाइबर, पोटेशियम, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो वजन कम करने में मदद करते हैं. यह मेटाबॉल्जिम को बेहतर करके वजन कम करता है अमरुद का सेवन करने से आप कम मात्रा में कैलोरी का सेवन कर पाते हैं जो वजन कम करने के लिए जरुरी होता है. 100 ग्राम अमरुद में लगभग 14 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है.

आड़ू

वजन कम करने के लिए आड़ू का सेवन बहुत फायदेमंद होता है. इसमे कैटेकिन्स नामक फ्लेवेनॉइड होता है जो मेटाबॉल्जिम को बूस्ट करने में मदद करता है जिससे कैलोरी जल्दी बर्न होते हैं साथ ही वजन कम करने में मदद मिलती है. 100 ग्राम आड़ू में 10 ग्राम तक कार्बोहाइड्रेट होता है.

स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी में कम मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है जो जिसकी वजह से वजन कम करने के लिए इसे डाइट में शामिल करना फायदेमंद होता है. 100 ग्राम स्ट्रॉबेरी में 8 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है. स्ट्रॉबेरी में मौजूद पेक्टिन नामक फाइबर मेटाबॉल्जिम को उत्तेजित करने के साथ भूख कम करने में मदद करता हैं. इसके साथ ही इसमें कम मात्रा में ही कैलोरी होती है.

नींबू

नींबू में फैट बर्निंग गुण होते हैं जो मेटाबॉल्जिम की गति बढ़ाने में मदद करता है जिससे वजन जल्दी कम होता है. नींबू का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी भी नहीं होती है. साथ ही स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए नींबू का सेवन फायदेमंद होता है.

लो-कार्ब डाइट अगर वजन कम करने के लिए लेते हैं तो हो जाएं सावधान.

जल्दी वजन कम करने के लिए इससे अच्छा डाइट प्लान कोई नहीं.