वजन कम करना चाहते हैं, तो पिएं ये लो कैलोरी जूस

आंवला का जूस मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है साथ ही फैट को तेजी से बर्न करने के लिए भी उपयोगी होता है। एक गिलास आंवला जूस में 15 कैलोरी होती है इसलिए इसका सेवन फायदेमंद होता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : February 1, 2019 1:19 PM IST

वजन कम करना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने खानपान की आदतों पर गौर फरमाएं। आप क्या खाते हैं, कब खाते हैं और कितनी कैलोरी वाली चीजों को सेवन करते हैं। कैलोरी अधिक होने से वजन काफी जल्दी बढ़ता है। यदि आप जूस पीते हैं, तो उसमें भी कैलोरी की मात्रा का ध्यान देना चाहिए। अधिक कैलोरी वाली जूस पीने से वजन कम होने की बजाय बढ़ सकता है। ऐसे में यदि आप वजन कम कर रहे हैं साथ ही हाई कैलोरी वाली जूस का भी सेवन करते हैं, तो लाभ नहीं होगा।

एक बात जान लें, वजन कम करने के लिए जूस सबसे ज्यादा कारगर और लाभकारी पेय पदार्थों की श्रेणी में आते हैं। बहुत सारे जूस में नेचुरल शुगर और कैलोरीज भी बहुत कम होती है इसलिए स्वस्थ रहने के लिए इनका सेवन लाभकारी होता है। जानें, कौन से ऐसे जूस होते हैं जिनमें कैलोरी बहुत कम होती है और जिनका सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद और वजन कम करने में मददगार होता है।।

ये भी पढ़ें:  7 दिन के लिए ये 7 जूस प्लान, पिएं और रहें हेल्दी

इन जूस में कैलोरी होती है कम

गाजर का जूस-  गाजर के जूस में कैलोरी काफी कम होती है। गाजर के जूस में फाइबर और विटामिन ए पर्याप्त मात्रा में होता है। इसमें कैलोरी भी काफी कम होती है। एक गिलास गाजर के जूस में 39 कैलोरी होती है इसलिए इसका सेवन वजन कम करने के लिए लाभकारी होता है।

low callories juice will help in reduce weight 1 करेले का जूस वजन कम करने के लिए काफी फायदेमंद होता है। © Shutterstock.

करेले का जूस- करेले का जूस वजन कम करने के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें कैलोरी काफी कम होती है। एक गिलास करेले के जूस में सिर्फ 17 कैलोरी होती है इसलिए इसका सेवन लाभकारी होता है।

पिएंगे इन 5 फलों के जूस, तो दिखेंगे हमेशा जवां और आकर्षक

खीरे का जूस- खीरे में भी कैलोरी काफी कम होती है इसलिए यह फैट बर्न करने के लिए सबसे अच्छा जूस माना जाता है। एक गिलास खीरे के जूस में सिर्फ 16 कैलोरी होती है इसलिए इसका सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

आंवला जूस- आंवला का जूस मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है साथ ही फैट को तेजी से बर्न करने के लिए भी उपयोगी होता है। एक गिलास आंवला जूस में 15 कैलोरी होती है इसलिए इसका सेवन फायदेमंद होता है।

जूस या स्मूदीज, जानें क्या है सेहत के लिए अधिक फायदेमंद

अनार का जूस- अनार का जूस त्वचा के साथ-साथ वजन कम करने के लिए भी लाभकारी होता है। एक गिलास अनार के जूस में 54 कैलोरी होती है इसलिए अनार का जूस सेहत के लिए लाभकारी होता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source