Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

लो कैलोरी फूड है ढोकला और इडली,  सप्‍ताह में एक बार जरूर खाएं  

इन पकवानों में पड़ने वाली अलग-अलग तरह की सामग्री आपको सेहतमंद और चुस्‍त रखती है।

लो कैलोरी फूड है ढोकला और इडली,  सप्‍ताह में एक बार जरूर खाएं  
इन पकवानों में पड़ने वाली अलग-अलग तरह की सामग्री आपको सेहतमंद और चुस्‍त रखती है। © Shutterstock.

Written by Yogita Yadav |Published : October 31, 2018 2:23 PM IST

ट्रेडिशनल फूड सिर्फ स्‍वादिष्‍ट ही नहीं होता, बल्कि इसके हेल्‍थ के लिए भी बहुत से फायदे हैं। अब तो किसी भी प्रदेश का फूड कहीं भी खाया और बनाया जा सकता है। आज हम आपको बता रहे हैं दो इसे रीजनल स्‍नेक्‍स के बारे में जो स्‍वादिष्‍ट तो हैं ही, फि‍टनेस के लिए भी हैं बहु अच्‍छे। लो कैलोरी इन फूड्स को आप अपने वीकली मेन्‍यू में भी शामिल कर सकते हैं। यह भी पढ़ें-

अगर आपको पसंद है इंडियन फूड, तो फायदे में हैं आप

गुजराती ढोकला खाने के फायदे

Also Read

More News

ढोकला गुजरात में बहुत लोकप्रिय हैं। गुजराती स्नैक ढोकला को स्टीम करके बनाया जाता है, जो मधुमेह रोगियों के लिए अच्छा है I तला हुआ न होने की वजह से ढोकला कैलोरी में बहुत ही कम होता है, जो वजन को कम करने में मदद करता है। आपको बता दें कि 100 ग्राम ढोकला में केवल 160 कैलोरी होता है। आटा मिला होने से इसके पोषक तत्व बढ़ जाते हैं। दाल होने की वजह से इस डिश में फाइबर और प्रोटीन की मात्रा भी बढ़ जाती है। ढोकला में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जिस वजह से यह मधुमेह या डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहतर डिश है। सुबह का नाश्ता हमें कभी भी स्किप नहीं करना चाहिए। हेल्दी और टेस्ट के लिहाज से ढोकला सबसे अच्छा विकल्प है। यह भी पढ़़े़ें - डायबिटीज से हैं पीड़ित और सेलिब्रेट करनी है दिवाली, तो अपनाएं ये टिप्‍स

[caption id="attachment_620218" align="alignnone" width="655"]idli-benefits यदि आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो आप इडली को नाश्ते में सेवन कर सकते हैं। © Shutterstock.[/caption]

इडली खाने के लाभ

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

इडली साउथ इंडिया का सबसे फेमस पकवान है। यह न केवल स्वाद में भरपूर होता है, बल्कि सेहत में भी बेमिसाल है। कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत इडली को चावल और उड़द दाल को साथ मिलाकर बनाया जाता है। इडली को स्टीम करके यानी भाप से बनाया जाता है। इसलिए इसमें फैट बहुत कम होता है और इसे आसानी से पचाया जा सकता है। यदि आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो आप इडली को नाश्ते में सेवन कर सकते हैं। इडली में बहुत कम सोडियम होता है, इसलिए दिल के लिए यह बहुत ही अच्छा आहार है। इडली में आयरन, कैल्शियम, फोलेट, विटामिन ए और विटामिन बी भी होता है।

About the Author

... Read More