लो कैलोरी डाइट प्लान कर सकता है हड्डियों का नुकसान

लो कैलोरी डाइट का इस्तेमाल वेट लॉस डाइट प्लान में किया जाता है. वजन कम करने के लिए डाइट एक्सपर्ट्स लो कैलोरी डाइट की सलाह देते हैं. मोटापा कम करने के लिए डाइट के साथ एक्सरसाइज भी जरूरी होती है. अगर आप भी मोटापा कम करने के लिए लो कैलोरी डाइट के साथ एक्सरसाइज कर रहे हैं, तो हड्डियों का नुकसान हो सकता है.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : September 13, 2019 8:08 PM IST

लो कैलोरी डाइट का इस्तेमाल वेट लॉस डाइट प्लान में किया जाता है. वजन कम करने के लिए डाइट एक्सपर्ट्स लो कैलोरी डाइट की सलाह देते हैं. मोटापा कम करने के लिए डाइट के साथ एक्सरसाइज भी जरूरी होती है. अगर आप भी मोटापा कम करने के लिए लो कैलोरी डाइट के साथ एक्सरसाइज कर रहे हैं, तो हड्डियों का नुकसान हो सकता है. हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार अगर लो कैलोरी डाइट लेने के साथ एक्सरसाइज करते हैं, तो हड्डियां टूटने का डर रहता है.

हाल ही में जर्नल ऑफ बोन मिनरल रिसर्च में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार लो कैलोरी डाइट के साथ एक्सरसाइज करने से बोन मैरो फैट पर असर पड़ता है. इससे हड्डियां कमजोर होती हैं और टूटने का खतरा बढ़ जाता है. हलांकि अभी इस शोध को और आगे बढ़ाया जा रहा है.

हाई कैलोरी डाइट के साथ एक्सरसाइज ज्यादा फायदेमंद 

शोधकर्ताओं ने अपन शोध में यह भी पाया कि अगर हाई कैलोरी डाइट के साथ एक्सरसाइज की जाती है, तो हड्डियां मजबूत होती है. हड्डियों की मजबूती के लिए हाई कैलोरी डाइट के साथ एक्सरसाइज ज्यादा फायदेमंद होती है.

बोन मैरो फैट की वजह से हड्डियों की मजबूती पर असर 

शरीर में हड्डियों के पोषण के लिए बोन मैरो फैट का अहम योगदान होता है. अगर इसके उत्पादन में कमी या अधिकता होती है, तो हड्डियों की मजबूती पर असर पड़ता है. अगर आपको ज्यादा जरूरी न हो तो लो कैलोरी डाइट के साथ एक्सरसाइज न करें.

वजन कम करने के लिए सामान्य डाइट के साथ एक्सरसाइज करें. जल्दी वजन कम करने के चक्कर में बहुत कम कैलोरी का सेवन करने लगते हैं जिससे हड्डियों के कमजोर होने की संभावना बहुत अधिक हो जाती है.

जल्दी वजन कम करने के लिए बेस्ट कीटो डाइट प्लान.

आसान तरीके जो दिलाएंगे बट फैट से छुटकारा.

https://www.youtube.com/watch?v=HDwnSeDa2L8