Healthy Recipe: प्रोटीन का अच्छा सोर्स हैं मखाने, व्रत में खाएं मखाने से बने लो-फैट कटलेट

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 6, 2019 4:50 PM IST

मखाना या फॉक्स नट (Fox Nut) या लोटस सीड्स (Lotus Seed), जिस भी नाम से आप इन्हें पहचानते हों, इन्हें अपनी डायट में शामिल ज़रूर करें। प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत होने के अलावा मखाने (Fox Nut Health benefits) आपकी स्किन, दिल और पेट को भी हेल्दी रखते हैं।  व्रत-उपवास के दौरान मखाने की खीर और मखाने से बने प्रसाद जैसी चीज़ें तैयार की जाती हैं। तो अगर आप मखाने ( Lotus seeds are healthy) से बनी कोई हेल्दी और नमकीन रेसिपी तलाश रहे हैं, तो आप ट्राई कर सकते हैं मखाने के कटलेट। (Makhana Or Fox Seed Healthy Recipe)

मखाने के कटलेट बनाने के लिए इन चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी:

  • 250 ग्राम आलू
  • 250 ग्राम मखाने
  • 50 ग्राम मूंगफली के दाने
  • एक चम्मच सौंफ के दाने या बीज
  • 3 हरी मिर्चें
  • चाट मसाला पाउडर
  • गरम मसाला
  • लाल मिर्च पाउडर
  • सेंधा नमक
  • सजावट के लिए धनिया की पत्तियां

मखाने के कटलेट बनाने का तरीका:

  • किसी बर्तन में एक चम्मच घी गर्म करके उसमें मखाने को हल्की आंच पर भून लें। जब ये मखाने ठंडे और कुरकुरे हो जाएं तो फिर इसे मिक्सी में दरदरा पीस लें।
  • मूंगफली के दानों को भून लें और दरदरा पीस कर एक तरफ रखें।
  • आलूओं को उबालकर छील लें, फिर उन्हें मसल कर रख लें। अब मैश किए हुए आलु में अपनी पसंद के हिसाब से सौंफ के बीज, लाल मिर्च पाउडर, कटी हुई हरी मिर्च, कटी हुई धनिया की पत्तियां मिलाएं। सारे मसालों को अच्छी तरह मिक्स करने के लिए किसी चम्मच या हाथ की मदद से आलुओं के मिश्रण को अच्छी तरह उलट-पलट लें।
  • अब इस मिश्रण को 8-10 समान हिस्सों में बांट लें। हरेक हिस्से को हाथ में लेकर टिक्की का आकार दें।
  • इन सभी टिक्कियों को किसी तवे या पैन में थोड़ा-सा घी लगा कर पकाएं। टिक्की को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पकाएं।
  • दही या हरी चटनी के साथ परोसें।

यह भी पढ़ें- साबुदाना वड़े खाने से लगता है कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का डर, तो खाएं साबुदाने की भेल।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source