Lotus Roots: देसी सुपरफूड है लोटस रूट, करेंगे इसे डायट में शामिल तो बनेंगे हेल्दी, इन 5 तरीकों से सेहत को होगा लाभ

कमल ककड़ी या लोटस रूट्स एक एक्जॉटिक सब्ज़ी है। इसे इंडियन सुपरफूड्स में गिना जाता है। लोटस रूट्स शरीर में रेड ब्लड सेल्स की तादाद बढ़ाने से लेकर, तनाव कम करने और वेट लॉस में भी कारगर है। इस हेल्दी सब्ज़ी के कुछ और भी फायदे भी हैं, जिनके बारे जानने के लिए पढ़ें यह आर्टिकल।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 30, 2020 7:54 PM IST

लोटस रूट ( Lotus Roots Health benefits)  या कमल ककड़ी एक ऐसी हेल्दी सब्ज़ी है, जिसे सुपरफूड (Indian super food) दर्ज़ा हासिल है। इसे, भारत में कई तरीको से भोजन में शामिल किया जाता है। कमल के फूलों का तना और जड़े ही कमल ककड़ी कहलाती हैं। इसे कश्मीरी भोजन में बहुत अहमियत दी गयी है। कमल ककड़ी की बनावट विशेष होती है। साथ ही इसके सेवन से मिलने वाले पोषक तत्व भी इस सब्ज़ी को गुणकारी बनाते हैं। लोटस रूट्स शरीर में रेड ब्लड सेल्स की तादाद बढ़ाने से लेकर, तनाव कम करने और वेट लॉस में भी कारगर है। इस हेल्दी सब्ज़ी के कुछ और भी फायदे भी हैं, जिनके बारे जानने के लिए पढ़ें यह आर्टिकल।

Healthy Eating: क्या डायटिंग नहीं है आपके बस की बात?, अपनाएं हेल्दी इटिंग हैबिट्स इन 3 आसान टिप्स के साथ

कमल ककड़ी खाने के फायदे (Lotus Roots Health benefits):

डायबिटीज़ मैनेजमेंट में मददगार:

डायबिटिक्स (diabetes) के लिए सुरक्षित है कमल ककड़ी का सेवन। क्योंकि, इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल्स कम करने में मदद होती है। कई स्टडीज़ और क्लिनिकल टेस्ट्स में यह बात साबित की गयी है कि,  लोटस रूट्स में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कम करते हैं। इस तरह डायबिटीज़ के मरीज़ जिन्हें, अक्सर हाई ब्लड शुगर की समस्या होती है। उन्हें, कमल ककड़ी का सेवन करना चाहिए। (food for diabetes)

Amla Juice benefits: बेहतर डायबिटीज़ मैनेजमेंट और हेल्दी स्किन के लिए पीएं आंवले का जूस, सेक्स लाइफ भी होगी बेहतर

बीमारियों से बचाव:

लोटस रूट्स ( Lotus Roots Health benefits)  एंटीऑक्सिडेंट्स की मात्रा काफी अधिक होती है। जिससे, यह इम्यूनिटी बढ़ाने और कैंसर जैसी बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करने में अहम भूमिका निभाती है।  कमल ककड़ी फ्री-रैडिकल्स से भी शरीर को सुरक्षित रखने का कार्य करती है। जो, शरीर की नर्व सेल्स को नुकसान पहुंचाते हैं। इस तरह लोटस स्टेम खाने से शरीर के नर्वस सिस्टम को सुरक्षित रखने में मदद होती है।

शरीर के दर्द और अकड़न से दिलाए राहत:

जी हां, लोटस रूट्स ( Lotus Roots Health benefits) खाने का एक बड़ा फायदा यह भी है। इसके, सेवन से शरीर में सूजन या इंफ्लेमेशन की समस्या में कमी आती है। जैसा कि, इंफ्लेमेशन (foods to treat inflammation)  के चलते मसल्स पर दबाव बनता है। तो वहीं,  हड्डियों के जोड़ों के आसपास की त्वचा में सूजन के कारण दर्द और तकलीफें होने लगती हैं। इन सबसे राहत दिलाने के लिए कमल ककड़ी का सेवन फायदेमंद माना जाता है।

Banyan Tree Health Benefits: वेट लॉस हो या दांतों की सड़न, बरगद के पेड़ की मदद से हल हो सकती हैं ये समस्याएं, जानें बरगद के हेल्दी फायदे

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source