Flax Seeds in Hindi: अलसी के बीज का करेंगे सेवन तो तेजी से घटेगा वजन, जानें इसके अन्य फायदों के बारे में

प्रतिदिन एक चम्मच अलसी खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : August 24, 2018 8:05 PM IST

Flax Seeds in Hindi: अलसी के बीज

अलसी के बीज में ओमेगा-3, फैटी एसिड, फाइबर, एंटी ऑक्सीडेंट्स आदि तत्व होते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य को बेहतर करते हैं एवं शरीर की क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके सेवन से शरीर का वजन भी कम होता हैं। जिन महिलाओं का फिट एवं टोन्ड बॉडी पाने का सपना होता है, वे अलसी के बीज का सेवन कर सकती हैं। आइए जानते हैं अलसी के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में।

Flax Seeds in Hindi: अलसी के बीज क्या होते हैं फायदे

1 अलसी के बीज (Flax Seeds) में मौजूद फैटी एसिड, ओमेगा-3 एवं 6 शरीर के मेटाबॉलिज्म को संतुलित करता हैं। यह शरीर की सूजन कम करके हमारे वजन को बढ़ने से रोकता हैं।

2 अलसी के बीज (Flax Seeds) को खाद्य फाइबर का एक बड़ा स्रोत माना जाता हैं। ये फाइबर मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं – घुलनशील और अघुलनशील। घुलनशील फाइबर जैल पदार्थ का उत्पादन करने में मदद करते हैं जिससे पाचन क्रिया धीमी होती हैं और आपका पेट भरा-भरा लगता हैं। वहीं दूसरी ओर, अघुलनशील फाइबर अच्छे बैक्टेरिया के उत्पादन में मदद करते हैं, जिससे पाचन तंत्र स्वस्थ बना रहता हैं और मेटाबॉलिज्म भी ठीक रहता है।

3 अलसी के बीज (Flax Seeds) में पाएं जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर के वजन को कम करने में सीधे तौर पर जुड़े हुए नहीं हैं, लेकिन जब शरीर में फैट बर्न होता हैं, तब ये शरीर के सेल की सक्रियता में सुधार लाता हैं और पोषण प्रदान करता हैं।

4 इसमें स्टार्च और चीनी की मात्रा कम होती हैं और इसमें कैलोरी भी बेहद कम होती हैं। इसके नियमित रूप से सेवन करने से स्वास्थ्य अच्छा बना रहता हैं, इसलिए इसे एक आदर्श भोजन माना जाता हैं।

5 यह प्रोटीन का एक समृद्ध स्रोत हैं। इसमें पाएं जाने वाला फाइबर प्रोटीन के साथ मिलकर आपको कम खाने के लिए प्रोत्साहित करता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

वजन घटाना है तो यूं करें इसका सेवन Flax Seeds (अलसी के बीज)

प्रतिदिन एक चम्मच अलसी (Flax Seeds) खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है।

• अलसी के चूर्ण को आप अपनी स्मूदी, मिल्कशेक में मिलाकर पी सकते हैं।

• चिकन या सलाद आदि में मिलाकर खाना भी बेहतर आइडिया है।

• इस बीज के तेल को सलाद में मिलाकर खाएं।

• अलसी चूर्ण को गर्म अनाज या ठंडे दलिया पर छिड़क कर भी सेवन कर सकते हैं।

• कुकीज या केक के साथ मिलाकर इसे खा सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.