
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
Medically Verified By: Dt. Pranjal kumat
आज के समय में वजन घटाना मुश्किल काम है।
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ता वजन लाखों लोगों की सबसे बड़ी परेशानियों में से एक बन चुका है। कई लोग शादी, किसी खास इवेंट या बेहतर फिटनेस के लिए कम समय में वजन घटाना चाहते हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि क्या एक महीने में 5 से 7 किलो वजन कम किया जा सकता है? इस सवाल का सीधा सा जवाब है हां। जयपुर के महात्मा गांधी अस्पताल की डाइटिशियन प्रांजल कुमत का कहना है कि 1 महीने में 5 से 7 किलो वजन आसानी से कम किया जा सकता है। लेकिन यह तभी हो सकता है जब किसी व्यक्ति का शुरुआती वजन ज्यादा हो, वह नियमित रूप से एक्सरसाइज करें, संतुलित डाइट ले और पर्याप्त नींद के साथ हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाए। बिना सोचे-समझे क्रैश डाइट या भूखे रहने से वजन तो कम हो सकता है, लेकिन इससे शरीर को नुकसान भी पहुंच सकता है।
डाइटिशियन प्रांजल कुमत के अनुसार, "वजन घटाने का मतलब सिर्फ कम खाना नहीं है, बल्कि सही समय पर सही मात्रा में पौष्टिक भोजन लेना और शरीर को एक्टिव रखना भी उतना ही जरूरी है।" आइए जानते हैं कैसे 1 महीने में 5 से 7 किलो तक वजन कम किया जा सकता है।
वजन घटाने के लिए खाने को संतुलित करें।
हेल्थ एक्सपर्ट बताती हैं कि हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है। इसलिए किसी और का डाइट प्लान आपके लिए काम करेगा, इसकी कोई गारंटी नहीं होती है। अगर आपका वजन काफी ज्यादा है, तो शुरुआती एक महीने में 5 से 7 किलो तक वजन कम हो सकता है। लेकिन जिन लोगों का वजन सामान्य के आसपास है, उनके लिए इतनी तेजी से वजन कम करना सही नहीं होता है।
अगर आप भी 1 महीने में 5 से 7 किलो वजन कम करना चाहते हैं तो डाइटिशियन द्वारा बताए गए प्लान को फॉलो कर सकते हैं।
शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी है।
डाइटिशियन प्रांजल कुमत बताती हैं कि वजन घटाने के दौरान पर्याप्त पानी पीना बेहद जरूरी है। रोजाना लगभग 2.5 से 3.5 लीटर पानी पीने की कोशिश करें। अगर आप किसी प्रकार की दवा का सेवन कर रहे हैं या आपके शहर में गर्मी ज्यादा है तो पानी की मात्रा को बढ़ाया जा सकता है।
डाइटिशियन कहती हैं कि वजन घटाने के दौरान पूरी तरह पसंदीदा खाना छोड़ देना भी सही नहीं है। सप्ताह में एक बार सीमित मात्रा में चीट मील लिया जा सकता है, लेकिन इसे चीट डे न बनाएं।
डाइटिशियन कहती हैं कि वजन घटाने के लिए संतुलित खानपान और खुद पर फोकस करना बहुत जरूरी है।
Disclaimer: यह लेख सिर्फ जानकारी देने के लिए है। अगर वजन घटाना चाहते हैं तो अपने लिए एक्सपर्ट से शरीर की लंबाई, उम्र, बीमारी के आधार पर डाइट प्लान बनवाने की कोशिश करें।