लोहड़ी में खायी जाती है इस खास आटे की रोटी, फायदे जानेंगे तो कहेंगे ये तो बड़ा हेल्दी है

Makke ki roti ke fayde:सर्दियों में आनेवाले लोहड़ी के त्योहार में चढ़ने वाले प्रसाद से लेकर लोगों को परोसी जाने वाली रोटियां भी हेल्दी होती हैं। आइए जानते हैं कि लोहड़ी पर बनने वाली मक्के की रोटियां खाने से हेल्थ को किन तरीकों से फायदा होता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 12, 2025 12:47 PM IST

Makai ki roti health benefits: लोहड़ी साल का पहला त्योहार होता है और यह त्योहार नयी फसल से जुड़ा हुआ है। सर्दियों का मौसम अनाज से लेकर फल-सब्जियों और गुड़ जैसी हेल्दी चीजों की सौगात लेकर आता है और इसीलिए, लोहड़ी पर खासतौर पर जश्न होता है। लोहड़ी के उत्सव में सरसों के साग और मक्के की रोटियों के बिना सेलिब्रेशन पूरा ही नहीं हो पाता। सरसों, बथुआ के पत्तों से बना साग मकई के आटे से बनी रोटियों के साथ खाने के पीछे एक बड़ा कारण हैं। इन दोनों चीजों का सेवन एकसाथ करने से इनके पोषक तत्व एक्टिव हो जाते हैं और इनका फायदा आपकी हेल्थ को बेहतर तरीके से होता है।

मक्के की रोटी और सरसों का साग उत्तर भारत में सर्दियों में खासतौर पर खायी जाने वाली डिश है, जो सर्दियों के मौसम में आपको स्वस्थ रखने में मदद करती है। आइए जानते हैं कि मक्के की रोटी खाना हेल्थ के लिए किस लिहाज से फायदेमंद है और इसका सेवन करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

गेंहू नहीं नहीं सर्दियों में खाएं मकई की रोटी होंगे ये फायदे (Benefits of eating Makke ki roti in winters)

ग्लूटेन फ्री रोटी

बहुत से लोगों को गेहूं की रोटी खाने से ग्लूटेन एलर्जी की समस्या होती है। वहीं, सोरायसीस जैसी स्किन प्रॉब्लम्स में गेंहू की रोटी खाने से परहेज करना पड़ता है। इसी तरह गेंहू की रोटी खाने से मोटापा और इंफ्लेमेशन जैसी समस्याए भी बढ़ सकती हैँ। ऐसे में मकई के आटे से बनी रोटियां आपके लिए एक अच्छा पर्याय हो सकती हैं।  खाने से आपको ना केवल इन

डायबिटीज मैनेजमेंट में फायदेमंद

मक्का एक प्रकार का मोटा अनाज या मिलेट है जो फाइबर से भरपूर होता है। मक्के की रोटियां खाने से इसका डाइटरी फाइबर आपको फायदा पहुंचाता है। फाइबर शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है और यह शुगर लेवल को तेजी से बढ़ने से रोकता है। इस तरह डायबिटीज मैनेजमेंट में आसानी होती है।

एनिमिया से आराम

मक्के के आटे से बनी रोटियां खाने से आपको फाइबर के साथ-साथ जिंक, मैग्नीशियम, आयरन और फास्फोरस प्राप्त होता है। ये तत्व शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं और रक्त में हीमोग्लोबिन बढ़ाकर एनिमिया और कमजोरी दूर करते हैं।

आंखों को बनाए हेल्दी

मक्के में पाए जाने वाले विटामिन-A और बीटा कैरोटीन जैसे तत्वों आंखों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। सरसों के साग के साथ मक्के की रोटियां खाने से आंखों की हेल्थ बेहतर होती है।

जॉइंट पेन से आराम

सर्दियों में हड्डियों और जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ जाती है जिसे कम करने के लिए आप मक्के की रोटी खा सकते हैं। मक्के की रोटी में फॉस्फोरस और कैल्शियम पाया जाता है जो हड्डियों को स्ट्रेंथ बढाते हैं।

मकई की रोटी खाते समय रखें इन बातों का ध्यान

  1. मक्के के आटे की रोटी पचने में भारी होती है। इसीलिए, इनका सेवन हमेशा दिन में या लंच के समय करें। रात में मक्के की रोटी ना खाएं
  2. मक्के की रोटी खाते समय हमेशा घी और गुड़ जैसी चीजों का सेवन साथ में करें।
  3. डाइजेस्टिव प्रॉब्लम्स से परेशान लोगों और डायबिटीज के मरीजों को मक्के की रोटी खाने से पहलेअपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source