Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Popcorn Benefits in Hindi: कल (13 जनवरी) है लोहड़ी (Lohri 2021)। यह पर्व पंजाब, उत्तर प्रदेश में मुख्य रूप से मनाया जाता है। कहा जाता है कि लोहड़ी के बाद से ही सर्दियों के मौसम के समापन की शुरुआत होती है। मकर संक्रांति के एक दिन पहले मनाए जाने वाले इस त्योहार को नई फसल की कटाई से जुड़ा एक विशेष पर्व कहा जाता है। इस दिन आग में लोग गुड़, गजक, रेवड़ी, मूंगफली, पॉप कॉर्न (Popcorn) आदि चढ़ाते हैं, आग के चारों तरफ चक्कर लगाते हैं। सुखी-संपन्न जीवन की प्रार्थना करते हैं। इतना ही नहीं, खूब नाचते-गाते भी हैं। आप गुड़, मूंगफली, गजक आदि के फायदे तो जानते होंगे, लेकिन लोहड़ी के दिन खाए जाने वाला पॉपकॉर्न (Popcorn ke fayde) भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। डायबिटीज में पॉपकॉर्न खाने से ब्लड शुगर लेवल (Popcorn controls sugar level) नहीं बढ़ता है। आइए जानते हैं, पॉपकॉर्न किस तरह से सेहत के लिए हेल्दी (Health Benefits of Popcorn) है....
आपने अक्सर सिनेमाहॉल में फिल्म देखते समय पॉपकॉर्न खाने का लुत्फ उठाया होगा। आमतौर पर लोग भुट्टे का सेवन अधिक करते हैं। पॉपकॉर्न तो जब सिनेमाहॉल जाते हैं, तो ही खाना होता है। लेकिन, अब आप पॉपकॉर्न खाना शुरू कर दें, क्योंकि इसमें कई पोषक तत्व होते हैं। एक शोध में कहा गया है कि पॉपकॉर्न (Popcorn Benefits in hindi) कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से भी बचाता है।
यदि आपको लग रहा है कि आपका वजन बढ़ने लगा है, तो जब भी भूख लगे स्नैक्स में पॉपकॉर्न (Popcorn Benefits) खाएं। पॉपकॉर्न में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। साथ ही इसमें फाइबर अधिक होता है, जो भूख को दूर करता है। ऐसे में आप वजन कंट्रोल कर सकते हैं।
पॉपकॉर्न (Popcorn) खाएंगे तो पेट की सेहत दुरुस्त रहेगी। इसमें फाइबर अधिक होता है, जो कब्ज की समस्या से बचाता है। पाचन की कार्य प्रणाली बेहतर होती है। पॉपकॉर्न में विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, ई और कई तरह के मिनरल्स होते हैं, जो पाचनशक्ति को मजबूत बनाकर पेट की समस्याओं से छुटकारा दिलाते हैं।
कॉर्न यानी भुट्टे में विटामिन ए, सी और ओमेगा फैटी एसिड अधिक होता है। ऐसे में कॉर्न यानी भुट्टा खाएं या पॉपकॉर्न दोनों ही त्वचा के लिए फायदेमंद (Popcorn Benefits in hindi) होते हैं। पॉपकॉर्न खाने से त्वचा संबंधी कई बीमारियों को कम कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट त्वचा को स्वस्थ रखते हैं।
शरीर में कोलेस्ट्रॉल का संतुलन ना बिगड़े इसके लिए पॉपकॉर्न का सेवन करना लाभदायक (Popcorn in hindi) हो सकता है। कोलेस्ट्रॉल हाई रहेगा, तो आपको कई तरह की शारीरिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। पॉपकॉर्न खाकर अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं।
सर्दी के मौसम में पॉपकॉर्न खाने से डायबिटीज सहित कई बीमारियों से रहेंगे दूर