Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

लिवर में इंफेक्शन होने पर क्या खाएं और क्या नहीं? एक्सपर्ट से जानें सूजन और दर्द को कम करने की डाइट

Liver me Infection Hone par Kya Khaye: लिवर हमारे शरीर का एक अहम अंग है। संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लिवर हेल्थ का बेहतर होना बेहद जरूरी है। जानें, लिवर में इंफेक्शन होने पर क्या खाएं और क्या नहीं?

लिवर में इंफेक्शन होने पर क्या खाएं और क्या नहीं? एक्सपर्ट से जानें सूजन और दर्द को कम करने की डाइट
VerifiedMedically Reviewed By: Dr Shrey Sharma

Written by Anju Rawat |Updated : February 5, 2025 5:46 PM IST

Liver Infection Diet in Hindi: लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो शरीर में कई जरूरी कार्य करता है। लिवर रक्त से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और विटामिन्स को स्टोर करने का काम करता है। इसके अलावा, लिवर पाचन के लिए भी जरूरी होता है। जब लिवर स्वस्थ रहता है, तो आप पूरी तरह से स्वस्थ महसूस कर सकते हैं। लेकिन, जब लिवर से जुड़ी कोई दिक्कत होती है, तो इससे शरीर के कई अंग प्रभावित हो सकता है। आजकल के खराब खान-पान और लाइफस्टाइल की वजह से लिवर प्रभावित हो रहा है। इसकी वजह से लिवर में इंफेक्शन भी हो सकता है। लिवर में इंफेक्शन एक आम समस्या है, जो किसी भी उम्र के लोगों को हो सकता है। लिवर में इंफेक्शन होने पर दवाइयों का सेवन जरूरी है। इसके साथ ही आपको अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखना जरूरी है। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि लिवर में इंफेक्शन होने पर क्या खाएं और क्या नहीं?

लिवर में इंफेक्शन होने पर क्या खाएं?- Liver me Infection Hone Par Kya Khaye

1. तरी वाली सब्जियां

लिवर में इंफेक्शन होने पर आपको तरी वाली सब्जियों का सेवन करना चाहिए। आप पालक, परवल, सीताफल, लौकी, तोरी आदि सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। तरी वाली सब्जियां खाने से लिवर हेल्दी बनता है। इससे लिवर में जमा विषाक्त पदार्थ भी आसानी से बाहर निकल जाते हैं। तरी वाली सब्जियां खाने से लिवर की सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है। आपको रोजाना अपनी डाइट में तरी वाली सब्जियों को जरूर शामिल करना चाहिए।

2. सलाद का सेवन करें

लिवर हेल्थ के लिए सलाद काफी फायदेमंद होता है। सलाद खाने से लिवर हेल्थ में सुधार होता है। सलाद खाने से लिवर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। इससे लिवर की गंदगी पूरी तरह से साफ हो जाती है। आप सलाद में टमाटर, प्याज, खीरा, मूली, गाजर और चुकंदर आदि शामिल कर सकते हैं। सलाद खाने से लिवर की सूजन से भी राहत मिलती है। सलाद एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसे खाने से सूजन और इंफेक्शन को कम करने में मदद मिल सकती है।

Also Read

More News

3. फलों का सेवन करें

फल संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। फलों में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। अगर आप रोज फलों का सेवन करेंगे, तो इससे पूरी सेहत को लाभ मिलेगा। फल खाने से लिवर हेल्थ में भी सुधार होता है। अगर लिवर में इंफेक्शन है, तो फलों का सेवन करना फायदेमंद होता है। फलों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण लिवर की सूजन को भी कम करते हैं।

4. जौ के आटे का सेवन करें

लिवर में इंफेक्शन होने पर आपको गर्म तासीर के आटे से बनी रोटियों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। इंफेक्शन होने पर आप जौ के आटे का सेवन कर सकते हैं। जौ का आटा लिवर हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है। जौ के आटे में मौजूद गुण लिवर इंफेक्शन को भी कम करने में मदद करते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

लिवर में इंफेक्शन होने पर क्या नहीं खाना चाहिए

  • लिवर में इंफेक्शन होने पर चाय और कॉफी का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से बचें।
  • इंफेक्शन होने पर आपको अरबी, भिंडी और बैंगन जैसी सब्जियों से परहेज करना चाहिए।
  • इंफेक्शन होने पर जंक फूड और फास्ट फूड के सेवन से बचें।
  • लिवर में इंफेक्शन है, तो मसालेदार और ज्यादा तला-भुना खाना खाने से परहेज करें।
  • लिवर में इंफेक्शन होने पर आपको सूखी आलू की सब्जी भी नहीं खानी चाहिए।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।