Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

आप भी चाहते हैं अपने लिवर को हेल्दी रखना तो बस अपनी डाइट में शामिल करें ये 4 सिंपल सब्जियां

Liver health: अपने लिवर को हेल्दी रखने के लिए बहुत सी छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना पड़ता है व उसमें सही डाइट का होना भी जरूरी है। आप अपनी डाइट में सब्जियों को शामिल कर सकते हैं, जो आपका लिवर हेल्दी रखेंगी।

आप भी चाहते हैं अपने लिवर को हेल्दी रखना तो बस अपनी डाइट में शामिल करें ये 4 सिंपल सब्जियां

Written by Mukesh Sharma |Updated : December 12, 2024 5:07 PM IST

Vegetable to add in your diet for a healthy liver: हम दिन भर में बहुत सी चीज खाते हैं। नाश्ते में ब्रेड खा हैं तो लंच में फास्ट फूड खा लेते हैं। डिनर में भी सही खाना मिल गया तो ठीक है वरना डिनर में भी फास्ट फूड खाने से परहेज नहीं करते हैं। लेकिन हरी सब्जियों को अपने खानपान में शामिल न करना आपको बीमार कर सकता है वही लीवर की समस्या भी पैदा कर सकता है। लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो टॉक्सिन्स को फिल्टर करने, पाचन में मदद करने और ऊर्जा संग्रहित करने का काम करता है। खराब जीवनशैली, असंतुलित आहार और अल्कोहल का अधिक सेवन लिवर को डैमेज कर सकता है। लेकिन कुछ सब्जियां लिवर को स्वस्थ रखने और डैमेज से बचाने में सहायक हो सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसी खास सब्जियों के बारे में। (Vegetables that keep your liver healthy)

1. ब्रोकली (Broccoli for liver)

ब्रोकली एंटीऑक्सिडेंट्स और फाइबर से भरपूर होती है, जो लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करती है। इसमें सल्फर कंपाउंड्स पाए जाते हैं, जो लिवर एंजाइम्स को सक्रिय करते हैं और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालते हैं। इसे नियमित आहार में शामिल करना लिवर की सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

2. पालक (Spinach for liver)

पालक में विटामिन ई और विटामिन सी जैसे एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो लिवर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। इसके अलावा, इसमें क्लोरोफिल की मात्रा अधिक होती है, जो टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। पालक लिवर में फैट जमा होने की समस्या को भी कम करता है।

Also Read

More News

3. लहसुन (Garlic for liver)

लहसुन में एलिसिन और सेलेनियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो लिवर को डिटॉक्स करने और उसके सेल्स को डैमेज से बचाने में सहायक होते हैं। लहसुन का नियमित सेवन लिवर में एंजाइम्स को सक्रिय करता है और विषैले पदार्थों को खत्म करने में मदद करता है। नियमित रूप से लहसुन को अपनी डाइट में शामिल करना लिवर को हेल्दी रखने में मदद करेगा।

4. चुकंदर (Beetroot for liver)

चुकंदर में बेटेन और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, जो लिवर के लिए एक नैचुरल डिटॉक्सिफायर की तरह काम करते हैं। यह लिवर में सूजन कम करने और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। नियमित रूप से चुकंदर का सेवन करना आफके लिवर के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।