
Also Read
कॉफी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है या नहीं यह हमारे पीने पर निर्भर करता है। जब आप सीमित मात्रा में कॉफी का सेवन करते हैं तो इसके ढेर सारे हेल्थ बेनिफिट्स (Benefits of Coffee For Liver) हैं। एक शोध के मुताबिक, कॉफी पीने से लिवर से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। शोध में मॉडरेशन में कॉफी पीना लिवर के लिए फायदेमंद बताया गया है। कॉफी में कैफीन नाम का एक ऐसा तत्व पाया जाता है जिसका सेवन मॉडरेशन (सीमित मात्रा) में ही किया जाना चाहिए, क्योंकि अधिक मात्रा में सेवन करने से इसके नुकसान भी हैं। एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए औसतन एक से दो कप कॉफी पीना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना गया है।
ब्रिटिश लिवर ट्रस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, कॉफी को लिवर स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना गया है। लिवर पर कॉफी के प्रभाव का यह शोध वर्ष 2016 में हुआ था जिसके बाद एक रिपोर्ट प्रकाशित की गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, कॉफी लिवर कैंसर से बचाती है, इस बात की पुष्टि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 1000 से ज्यादा व्यक्तियों पर किए गए अध्ययन के बाद किया था। कॉफी लिवर फाइब्रोसिस और सिरोसिस के विकास के खतरे को भी कम करती है। कॉफी पीने से लिवर की बीमारियों का विकास धीमा पड़ जाता है। जो व्यक्ति फैटी लीवर (Drink Coffee For Fatty Liver) की समस्या से जूझ रहा है उसके लिए भी कॉफी फायदेमंद पाया गया है। कॉफी पीने के और भी कई फायदे हैं। इससे मेंटल हेल्थ में भी सुधार देखने को मिलता है। तनाव और डिप्रेशन का स्तर कम होता है।
लीवर के स्वास्थ्य का पता लगाने के लिए उसके लक्षणों पर नजर रखना बहुत जरूरी होता है जब हमारा लीवर सही तरीके से काम नहीं करता है तब कई तरह के लक्षण दिखाता है। मायो क्लिनिक वेबसाइट के अनुसार लिवर खराब होने के निम्नलिखित लक्षण (Liver Disease Symptoms) है:
हालांकि, भले ही कॉफी लीवर की बीमारियों को रोकने मददगार है लेकिन लिवर को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है कि आप शराब का सेवन कम से कम करें और डाइट में ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियों (Healthy Foods For liver) को शामिल करें। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, वजन को नियंत्रित रखने और खुद को फिट रखने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करें इससे न केवल आपका लिवर स्वस्थ रहेगा बल्कि आप किस शरीर के सभी ऑर्गन अच्छी तरह से काम करेंगे और आप एक स्वस्थ जीवन जी पाएंगे।