लाइफस्‍टाइल मिस्‍टेक्‍स से भी होता है गंजापन, नया उपकरण करेगा बाल उगाने में मदद

तीस की उम्र पार करते ज्‍यादातर पुरुष गंजेपन के शिकार होने लगते हैं, अमेरिका के विस्कॉन्सिन-मैडिसन विश्वविद्यालय ने एक ऐसा उपकरण तैयार किया है, जो फि‍र से बाल उगाने में मदद करेगा।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Updated : September 21, 2019 1:54 PM IST

पुरुषों में गंजापन (Baldness) एक बड़ी समस्‍या है। तीस की उम्र पार करते ज्‍यादातर पुरुष इसके शिकार होने लगते हैं। पर क्‍या आप जानते हैं कि आखिर यह गंजापन यानी बाल्‍डनेस क्‍यों होती है। क्‍या है बाल झड़ने का कारण? अमेरिका के विस्कॉन्सिन-मैडिसन विश्वविद्यालय ने एक ऐसा उपकरण तैयार किया है, जो फि‍र से बाल उगाने (New device for hair growth) में मदद करेगा। आइए जानें क्‍या है यह और कैसे होगा मददगार।

बाल झड़ने की समस्‍या 

पुरुषों में उम्र बढ़ने के साथ ही बाल झड़ने की समस्‍या भी शुरू हो जाती है। यह उम्र के साथ होने वाले हार्मोनल बदलावों के कारण होता है। कुछ लोगों के बाल माथे की तरफ से गायब होने लगते हैं। जबकि कुछ में सिर के पिछले हिस्‍से में जिसे चांद कहा जाता है, में गंजापन दिखने लगता है। यहां बाल इस तरह गायब हो जाते हैं कि सिर की त्‍वचा एकदम चिकनी, तेलीय दिखने लगती है।

बीमारी और कॉस्‍मेटिक भी हैं कारण

गंजापन ज्‍यादातर आनुवांशिक होता है। फि‍र भी कई बार हमारी लाइफस्‍टाइल संबंधी गलतियां भी इसके लिए जिम्‍मेदार होती हैं। पुरुष हेयर स्‍टाइल बनाने के लिए हेयर जेल, हेयर वेक्‍स आदि का इस्‍तेमाल करते हैं। लंबे समय तक इनका इस्‍तेमाल भी बालों की सेहत खराब कर देता है। इसके अलावा ल्‍यूपस, मधुमेह और थायराइड के कारण भी बाल झड़ने लगते हैं।

बाल उगाने वाला नया उपकरण (New device for hair growth)

बाल झड़ने से परेशान लोगों के लिए अच्छी खबर है, शोधकर्ताओं ने एक पहने जाने वाला उपकरण विकसित किया है, जो पहनने वाले से ऊर्जा प्राप्त करता है और बाल रोमों को उत्तेजित करने के लिए इलेक्ट्रिक पल्सेज भेजता है और बाल को फिर से उगाता है। चूंकि उपकरण पहनने वाले व्यक्ति की गतिविधि से ऊर्जा प्राप्त करता है, इसलिए इसे भारी बैटरी पैक या जटिल इलेक्ट्रॉनिक्स की जरूरत नहीं होती।

कैसे करेगा काम 

वास्तव में इसे बेसबॉल टोपी के नीचे सावधानी से पहना जा सकता है। अमेरिका के विस्कॉन्सिन-मैडिसन विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जूडोंग वांग ने कहा, "मेरा मानना है कि यह बाल को फिर से उगाने के लिए बहुत ही व्यावहारिक समाधान है।" इस शोध का प्रकाशन जर्नल 'एसीएस नैनो' में किया गया है। बिना बाल वाले चूहों पर साथ-साथ चल रहे परीक्षण में उपकरण ने प्रभावी तौर पर बाल की वृद्धि को प्रेरित किया, क्योंकि दो अलग-अलग यौगिक गंजेपन की दवाओं में पाए जाते है।

यह भी पढ़ें -  जानिए क्‍या है प्रोस्थेटिक, कंगना कर रही है ‘थलाइवी’ में इसका इस्‍तेमाल

आप ही से लेगा एनर्जी 

शरीर की दिन-प्रतिदिन की गति से ऊर्जा संग्रह करने वाले उपकरणों के आधार पर बाल का विकास करने वाले तकनीकी त्वचा को कोमलता से, कम आवृत्ति वाली इलेक्ट्रिक पल्सेज से प्रेरित करती है, जो सुप्त फाल्किल्स को फिर से सक्रिय कर बाल बढ़ाने में मदद करती है।

इनपुट - IANS