
Also Read
बरसाती रोगों से भी बचाएगी लेमनग्रा
हर व्यक्ति चाहता है कि वह स्वस्थ रहे और उसकी इम्युनिटी नेचुरल तौर पर स्ट्रॉंग रहे। इसके लिए लोग जितना हो सके वो नेचुरल चीजों का प्रयोग करें। इन दिनों कोरोनावायरस के दौर में इम्युनिटी का महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है। चाहे कोविड-19 हो या मानसूनी रोग जैसे कि टाइफाइड, मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, निमोनिया और डायरिया, ये उन्हीं को अपनी चपेट में लेते हैं जिनकी इम्युनिटी कमजोर होती है। ये सभी रोग कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वालों को तुरंत अपना शिकार बना लेते हैं। इम्युनिटी को स्ट्रॉंग करने का सबसे अच्छा तरीका अपनी डाइट को बेहतर और संतुलित करना है। अगर आपने आजतक अपनी डाइट पर विशेष ध्यान नहीं दिया है या आपको नहीं पता कि डाइट में किन चीजों को शामिल करने से इम्युनिटी को मजबूत किया जा सकता है ये तो लेख आपके लिए ही है। आज हम लैमनग्रास के सेवन से इम्युनिटी मजबूत करने की टिप्स दे रहे हैं। इसे डाइट में शामिल करने से आपकी इम्युनिटी मजबूत होगी जिससे आपको तमाम रोगों से लड़ने की शक्ति मिलेगी।
लेमनग्रास मूल रूप से एक पौधा है, जिसकी पत्तियों और तेल का उपयोग दवा बनाने के लिए किया जाता है। थाई फूड में इसका प्रयोग एक आम इन्ग्रीडीअन्ट की रूप में किया जाता है। इसका उपयोग सूप बनाने, वेजिटेबल स्टू और नॉनवेजिटेरियन व्यंजनों में भी किया जाता है। इसके अलावा लेमनग्रास का उपयोग किसी चीज को फ्लेवर देने और अक्सर हर्बल चाय में भी इसका उपयोग किया जाता है।
1. यह पाचन को बेहतर बनाने के लिए बहुत जबरदस्त तरह से काम करता है। आप इसका प्रयोग अपनी चाय में कर सकते हैं। इससे आपको पेट की ऐंठन के साथ ही पेट खराब होने और दर्द से भी छुटकारा मिलेगा।
2. लेमनग्रास एंटीऑक्सिडेंट के साथ ही कई ऐसे पोषक तत्वों से भी लैस होता है जिसकी हमारे शरीर को बहुत जरूरत होती है। इन दिनों सही मात्रा में इसका सेवन करने से बरसाती रोगों से बचा जा सकता है।
3. कृषि और खाद्य रसायन विज्ञान जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार लेमनग्रास में ऐसे एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं जो पेट की समस्याओं को दूर करने के साथ ही इम्युनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं। ये एंटीऑक्सिडेंट शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करते हैं।
4. यदि आप एक प्रभावी और स्वस्थ तरीके से अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो लेमनग्रास आपके लिए बेस्ट विकल्प है। लेमनग्रास के सेवन से मेटाबॉलिज्म अच्छा होता है जिससे फैट शरीर में नहीं रुकता है। जिसके चलते शरीर में जमे टॉक्सिंस पेशाब के माध्यम से बाहर निकल जाते हैं और शरीर में सिर्फ हेल्दी वेट रहता है।
5. लेमनग्रास में कुछ ऐसे ऐन्टीमाइक्रोबीअलल प्रॉपर्टीज़ होते हैं जो आपकी ओरल हेल्थ को अच्छा रखते हैंं। कुछ अध्ययनों से यह भी पता चला है कि यह दांतों को खराब करने और सड़ाने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में पूरी तरह से सक्षम है। इन्हीं गुणों के चलते कहा जाता है कि जैसे एक व्यक्ति दिन में 2 बार ब्रश और फ्लॉशिंग करता है उसी गंभीरता से लेमनग्रास का भी सेवन किया जाना चाहिए।