
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : May 19, 2022 7:40 PM IST
Vitamin C in lemon water can help increase metabolism and burn extra calories. Drinking lemon water also improves hydration, which reduces hunger and can help with weight loss. However, lemon water alone cannot reduce weight; its citric acid can damage teeth' enamel. Lemon water is very beneficial for health; its properties help reduce the amount of extra fat accumulated and control weight. However, it should be consumed only on the advice of an expert or doctor. Lemon water's properties benefit the body by increasing immunity and reducing digestive problems. Consuming it properly also helps keep the internal organs of the body healthy. However, consuming lemon water at the right time is also beneficial for losing weight.
आपके शरीर मे पानी की कमी पूरी करने में नींबू पानी मदद करता है। आपके खाने में विटामिन सी की मात्रा पूरी करने में भी यह फायदेमंद है। यह आपके शरीर में शुगर और कोलेस्ट्रॉल के लेवल भी कंट्रोल करता है। पानी और नींबू का रस आपके स्वास्थ के लिए लाभदायक है, लेकिन अगर आप दोनों को मिला देते हैं तो शायद यह आपके लिए फायदेमंद न हो। नींबू में विटामिन सी होता है। विटामिन सी की कमी से स्कर्वी रोग हो जाता है। अगर आपके शरीर में विटामिन सी की कमी है तो आप नींबू पानी पी सकते हैं। विटामिन सी की मात्रा 30 से 40 डिग्री तापमान पर कम होने लगती है। गर्मी के मौसम में नींबू पानी आपके शरीर में पानी के स्तर में भी सुधार लाता है।
शरीर अपने आप टॉक्सिंस और बेकार तत्वों को लीवर की सहायता से बाहर निकालने में सक्षम है। ऐसे कोई प्रमाण नहीं मिले हैं कि विटामिन सी डिटॉक्सिफिकेशन में सहायक है। इसलिए नींबू पानी से डिटॉक्सिफिकेशन होता है कहा नहीं जा सकता। इसी तरह नींबू पानी पीने से शरीर को एनर्जी मिलती है ऐसा भी नहीं कहा जा सकता, क्योंकि कुछ भी पीने से कुछ समय के लिए बॉडी में एनर्जी आती है।