Lemon Water Benefits: गर्मियों में रोजाना पिएं नींबू पानी, इन 8 परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

गर्मियों में जितना हो सके नींबू पानी का सेवन करना चाहिए। इससे आपको कई फायदे (Lemon Water Benefits) होंगे। यह विटामिन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और मिनरल्स से भरपूर होता है। आइए जानते हैं नींबू पानी पीने के फायदे क्या हैं-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : May 26, 2020 1:12 PM IST

Lemon Water Benefits: गर्मियों में नींबू पानी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। नींबू की तासीर काफी ठंडी होती है, इसलिए डॉक्टर्स भी गर्मियों में नींबू पानी पीने की सलाह देते हैं। यह ना सिर्फ गर्मियों में हमारी प्यास बुझाता है, बल्कि हमें तरोताजा भी फील कराता है। गर्मियों में नींबू पानी का सेवन करने से आपको कई फायदे (Lemon Water Benefits) होंगे। यह विटामिन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और मिनरल्स से भरपूर होता है। आइए, जानते हैं नींबू पानी पीने के फायदे-

जानिए नींबू पानी पीने के फायदे (Lemon Water Benefits)

वजन करे कम (Weight Loss)

नींबू के सेवन से हमारा वजन काफी तेजी से घटता है। रोजाना खाली पेट एक गिलास पानी में 1 नींबू और 1 चम्मच शहद डालकर पिएं। इससे आपका वजन काफी कंट्रोल होगा। नींबू में पेक्टिन फाइबर होता है, जो भूख को कम करता है। सुबह एक गिलास नींबू पानी पीने से पेट भरा-भरा सा रहता है, जिससे खाने में हम कंट्रोल कर पाते हैं, इसलिए यह वजन को कम करने में सहायक होता है।

पाचन क्रिया में मददगार (Digestion Process)

पेट से संबंधित किसी भी समस्या के लिए नींबू पानी काफी अच्छा माना जाता है। नींबू, पाचन तंत्र को मजबूत करने में काफी असरकारी होता है। नियमित रूप से नींबू पानी का सेवन करने से पेट की गैस, पेट फूलना, खट्टी डकारे जैसी परेशानियां ठीक होती हैं।

एनर्जी करे बूस्ट (Energy Boost)

नींबू के सेवन से हमेशा एनर्जी और ताजगी का एहसास होता है। नींबू में नेगिटिव चार्ज आयरन होता है, जो पेट में पहुंचते ही इंस्टेंट एनर्जी देता है। गर्मियों में इसका सेवन करने से डीहाइड्रेशन की समस्या भी नहीं होती है।

बुखार में असरदार (Fever)

नींबू का रस बुखार, ठंड और फ्लू से पीड़ित व्यक्ति के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शरीर में पसीना बढ़ता है, जिससे हार्मफुल इंफेक्शन शरीर से बाहर निकल जाते हैं।

किडनी करे डिटॉक्स (Kidney Detox)

नींबू के सेवन से मूत्राशय का मार्ग साफ होता है। इससे शरीर के PH लेवल में सुधार आती है। इसके साथ ही नींबू हार्मफुल बैक्टीरिया को बनने से भी रोकता है। इसलिए गर्मी या बदलते मौसम में नींबू पानी का सेवन जरूर करें।

हाई ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद (High Blood Pressure)

नींबू में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है। पोटैशियम हाई ब्लड प्रेशर और बेहोशी में फायदेमंद होता है। ऐसे लोग जिन्हें दिल से जुड़ी समस्या है, उनके लिए नींबू पानी काफी फायदेमंद होता है।

अस्थमा में मददगार (Asthma)

सांस से जुड़ी समस्या में नींबू का रस राहत दिलाता है। अस्थमा से पीड़ित व्यक्तियों के लिए नींबू काफी फायदेमंद होता है। गर्मियों में सांस अधिक फूलता है, इसलिए अस्थमा के मरीजों को गर्मियों में नींबू पानी पिलाना चाहिए। इसमें विटामिन सी भरपूर रूप से होता है, जो फेफड़ों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में सहायक होता है।

दांतों के लिए औषधि (Teeth)

दांतो के लिए नींबू काफी अच्छा माना जाता है। दांतों में पीलापन, दांतों के दर्द, दांतों की बीमारियां, दांतों से खून निकलने जैसी परेशानियों को दूर करने में नींबू पानी काफी असरदार होता है।

Blue Tea Benefits : अब पिएं नीली चाय, वजन कम करने के साथ होंगे ये 11 फायदे, ये रहा बनाने का तरीका

गर्मियों में बनाएं ये खास रागी अम्बाली ड्रिंक, बढ़ते वजन और कोलेस्ट्रॉल से मिलेगा छुटकारा

Health Benefits of Phalsa : गर्मियों में खूब खाएं फालसा, जानें चौंका देने वाले फायदे

इम्यूनिटी पावर को करना है बूस्ट, तो घर पर तैयार करें ये हर्बल टी

इंफेक्शन की कई समस्याओं से दूर रखता है आंवला जूस, जानें घर में कैसे करें तैयार

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source