नींबू के पत्ते नींबू से कहीं ज्यादा होते हैं फायदेमंद, कई रोगों को रखता है दूर

नींबू बालों, चेहरे और संपूर्ण सेहत के लिए काफी हेल्दी होता है। लेकिन, बहुत कम ही लोग ये जानते होंगे कि नींबू के पत्ते भी सेहत के लिए बहुत फयदेमंद होते हैं। जानें, नींबू के पत्तों के सेहत लाभ क्या हैं (Lemon leaves benefits)...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : July 6, 2020 3:46 PM IST

Lemon Leaves Benefits : कोरोनावायरस में इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए विटामिन सी युक्त फलों का सेवन करने के लिए अक्सर एक्सपर्ट कहते हैं। ऐसे में नींबू का सेवन (Lemon benefits) किसी भी रूप में करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आप नींबू-पानी, नींबू वाली चाय, सलाद में नींबू का रस डालकर सेवन कर सकते हैं। नींबू में विटामिन सी सबसे अधिक होता है। नींबू (Nimbu) बालों, चेहरे और संपूर्ण सेहत के लिए काफी हेल्दी होता है। लेकिन, बहुत कम ही लोग होंगे जो ये जानते होंगे कि नींबू के पत्ते भी सेहत के लिए बहुत फयदेमंद होते हैं। ये नींबू से कही ज्यादा गुणकारी होते हैं। जानें, नींबू के पत्तों के सेहत लाभ क्या हैं (Lemon leaves benefits)

नींबू के पत्तों में मौजूद पोषक तत्व

सिट्रिक एसिड

कैल्शियम

फ्लेवोनॉएड्स

आयरन

फॉस्फोरस

विटामिन ए, बी1 और सी

नींबू के पत्तों के लाभ (Benefits of lemon leaves)

1 यदि आपको सिर दर्द हो रहा है, तो आप नींबू के पत्तों का रस निकालकर सूंघे, जल्दी ही आराम मिल जाएगा। माइग्रेन की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

2 नींबू के पत्तों के अर्क में थोड़ा सा शहद मिलाकर पिएंगे, तो पेट के कीड़े मर जाते हैं।

3 नींबू के पत्तों के अर्क का उपयोग नींबू बाम के रूप में किया जाता है और पर्यावरण के कारण त्वचा पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव, तनाव को दूर करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

4 नींबू की पत्तियों से निकले अर्क या रस को इंद्रियों (Senses) को शांत करने के लिए उपयोग किया जाता है। इस प्रकार विभिन्न सौंदर्य उत्पादों में नींबू की पत्तियों के अर्क को इस्तेमाल किया जाता है, ताकि त्वचा पर सूदिंग असर हो।

5 नींबू के पेड़ के अर्क का उपयोग बग रिपेलेंट क्रीमों में भी किया जाता है। मधुमक्खियों, तितलियों और मच्छरों जैसे कीड़े के काटने से त्वचा को बचाने के लिए इस क्रीम का इस्तेमाल किया जाता है।

6 इसकी पत्तियों के रस का इस्तेमाल आप मुंहासों, एक्ने पर भी कर सकती हैं। ये जल्दी ठीक हो जाएंगे। साथ ही चेहरे पर हुए दाग-धब्बों को भी कम करता है।

नींबू के फायदे (Benefits of lemon in hindi)

1 एक गिलास गर्म पानी में नींबू मिलाकर सेवन करने से पाचन पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। यह पूरे शरीर की पाचन प्रक्रिया को उत्तेजित और सक्रिय करता है, जिससे आप स्वस्थ और सक्रिय रहते हैं।

2 नींबू वजन कम करने में भी मदद करता है। सुबह आप एक गिलास नींबू पानी पिएं, इससे देर तक पेट भरा होने का अहसास होता है। साथ ही शरीर को फाइबर और विटामिन सी भी प्राप्त होता है, जो वजन कम करने में मदद करते हैं।

3 नींबू का रस, 1 कुचला हुआ प्याज और 1 बड़ा चम्मच नारियल का तेल लें। इसे मिक्स करके माथे पर लगाएं। नींबू को सेंक कर उसका रस निचोड़ लें। इसमें 1 बड़ा चम्मच शहद डालें और दिन में एक बार पिएं। इससे फ्लू और बुखार से राहत मिलेगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source