... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : August 25, 2022 11:38 PM IST
nimbu pani peene ke fayde: फ्रेश नींबू पानी पीने से जहां थकान और गर्मी से राहत मिलती है, वहीं, नींबू की खूश्बू और पानी की ठंडक से पेट के साथ पूरे सिस्टम को आराम-सा महसूस होता है। इसीलिए,लोगों को हर मौसम में नींबू पानी पीना पसंद आता है। यह हाइड्रेटेड रहने का एक अच्छा तरीका और पेट से जुड़ी कई परेशानियों से भी आराम दिलाता है। वहीं, नींबू पानी पीने से तुरंत एनर्जी भी मिलती है। आमतौर पर लोग नींबू पानी बनाते समय उसें सादा पानी या ठंडे पानी मिलाते हैं और उसे ऐसे ही पीना पसंद करते हैं। कुछ लोग वजन कम करने के लिए नींबू पानी पीते हैं, पर क्या कभी आपने गर्म पानी में नींबू डालकर पिया है? नहीं पिया तो जरूर करें सेवन, क्योंकि यह ठंडे या नॉर्मल नींबू पानी (nimbu ke fayde) से कहीं अधिक लाभदायक होता है। नींबू में सबसे ज्यादा विटामिन सी होता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए इन दिनों सिट्रस फलों का सेवन करने की सलाह एक्सपर्ट दे रहे हैं। (nimbu pani peene ke fayde)
ऐसे में घरों में ज्यादातर नींबू उपलब्ध होता। इसे आप गर्म पानी में मिलाकर सेवन कर सकते हैं। नींबू (Nimbu ke fayde) में विटामिन सी के अलावा विटामिन बी-6, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, सोडियम आदि भी मौजूद होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं। आप एक गिलास पानी लेकर उसे गर्म करें। उसमें नींबू का आधा टुकड़ा काटकर पानी में डालें और इसे दो से तीन मिनट तक उबलने दें। आप इसमें शहद भी मिला सकते हैं। फिर नींबू को निचोड़ लें ताकि सारा रस पानी में मिक्स हो जाए। इसे छानकर गुनगुना या गर्म ही पिएं। जानें, गर्म पानी में नींबू डालकर पीने से सेहत को क्या फायदे (Garam pani me nimbu peene ke fayde) होते हैं।
नींबू में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जिसमें सबसे अधिक विटामिन सी और बी होता है। इसके अलावा, इनमें फॉसफोरस भी होता है, जो शरीर में ऑक्सीजन की कमी नहीं होने देता है। इसके सेवन से शरीर में ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में पहुंचता है। इससे शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस नहीं होती है। आप दिन भर ऊर्जा से भरपूर बने रहते हैं। (nimbu pani peene ke fayde)
नींबू में विटामिन सी के अलावा पोटेशियम भी होता है, जो खून की नसों को साफ करने का काम करता है। इससे शरीर में नई ब्लड सेल्स भी बनने में मदद मिलती है। पानी में नींबू को उबालकर पीने से त्वचा भी चमकदार और हेल्दी बनी रहती है।
नींबू सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाती है। इसे ठंडे पानी में डालकर पिएं या गर्म पानी में इसका रस निचोड़कर पिएं, सेहत को कई लाभ होते हैं। चूंकि, नींबू में फाइबर अधिक होता है, ऐसे में जो लोग वजन कम करने के लिए डाइटिंग पर हैं, उन्हें भूख नहीं लगेगी। वजन कम करने वालों के लिए गर्म पानी में नींबू का रस उबालकर पीने से जल्दी वजन कम करने में मदद मिलती है। इससे बेली फैट भी कम हो सकता है। (nimbu pani peene ke fayde)