Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

इस एक चीज के सेवन से तुरंत कम होने लगता है कोलेस्ट्रॉल, जानें ठंड में इसे इस्तेमाल करने का तरीका और अन्य फायदे

Lemongrass for cholesterol: सर्दियों में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने का खतरा ज्यादा रहता है और ऐसे में कुछ ऐसी चीजों का सेवन भी किया जा सकता है, जो फायदेमंद रहती हैं। लेमन ग्रास भी उनमें से एक ही है, इस लेख में जानें कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए लेमन ग्रास का सेवन करने से क्या फायदे मिलते हैं।

इस एक चीज के सेवन से तुरंत कम होने लगता है कोलेस्ट्रॉल, जानें ठंड में इसे इस्तेमाल करने का तरीका और अन्य फायदे

Written by Mukesh Sharma |Published : November 25, 2022 3:51 PM IST

Cholesterol lowering foods: सर्दियों में कोलेस्ट्रॉल ज्यादा बढ़ता है और इस कारण से कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को सर्दियों में अपनी सेहत का खासतौर पर ध्यान देने की जरूरत होती है। सर्दियों में लोगों को अक्सर तला हुआ खाना व अन्य फैट वाले फूड्स खाना पसंद होता है, जो उनकी हेल्थ को सीधे नुकसान पहुंचा सकता है। सर्दियों में अपनी डाइट में कुछ चीजें ऐसी शामिल की जा सकती हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है। इस लेख में हम आपको कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए लेमन ग्रास के फायदों के बारे में बताने वाले हैं। चलिए जानते हैं सर्दियों में लेमन ग्रास खाने के फायदे और उसका सेवन करने का सही तरीका क्या है। (bad cholesterol kaise kam kare)

बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करे लेमन ग्रास

साइंस भी मानता है कि लेमन ग्रास का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। हेल्थलाइन पर पब्लिश की गई स्टोरी के अनुसार 2007 में की गई एक स्टडी में पाया गया कि लेमन ग्रास की मदद से बैड कोलेस्ट्रॉल को कुछ हद तक कम किया जा सकता है। वहीं बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए लेमन ग्रास ऑयल से भी मदद मिल सकती है।

कोलेस्ट्रॉल के मरीज ऐसे करें सेवन

कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए लेमन ग्रास ऑयल का सेवन करना काफी अच्छा रहता है, बस आपको उसका सेवन सही तरीके से करना है। चलिए जानते हैं कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को लेमन ग्रास का सेवन कैसे करना चाहिए।

Also Read

More News

  1. सलाद के रूप में - कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए लेमन ग्रास का सलाद के रूप में सेवन करना सबसे अच्छा रहता है। आप अन्य सब्जियों के साथ लेमन ग्रास को काटकर अपने सलाद में शामिल कर सकते हैं। ज्यादा फायदा लेने के लिए इसके सलाद को सुबह या दोपहर के समय खाएं।
  2. उबालकर - जिन लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, वे इसका उबालकर सेवन कर सकते हैं। उबालने के बाद भी लेमन ग्रास का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को उतना ही फायदा मिलता है। आप अन्य सब्जियों के साथ उबालकर इसका सेवन कर सकते हैं।
  3. सूप बनाकर - कुछ लोगों को सर्दियों में सूप पीना बेहद पसंद होता है और वे लेमन ग्रास का सूप भी पी सकते हैं। लेमन ग्रास का सूप पीने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है, जिसे कोलेस्ट्रॉल के मरीज रोज पी सकते हैं।

लेमन ग्रास के अन्य फायदे

लेमन ग्रास कोई आम चीज नहीं है, इसका सही तरीके व उचित मात्रा में सेवन करने से सेहत को कई फायदे हो सकते हैं। चलिए जानते हैं कोलेस्ट्रॉल के अलावा लेमन ग्रास का सेवन करने से स्वास्थ्य को क्या फायदे मिल सकते हैं -

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  • शरीर को संक्रमणों से दूर रखें
  • शरीर के भीतर की सूजन खत्म करे
  • बुखार कम करने में मदद
  • दिल को स्वस्थ रखे
  • बीपी व डायबिटीज में फायदेमंद
  • मासिक धर्म के दौरान लाभदायक